हरिद्वार। समाजसेवी व समाजवाद को मानने वाले स्व0जवाहर लाल जेतली के निधन पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने शोक जताते हुए श्रद्वांजलि दी। सपा के लोहियावाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने स्व0जेतली के निधन को अपूरर्णीय क्षति बताया।उन्होने कहा कि जेतली जी आजादी के समय से सोशलिस्ट पार्टी के नेता रहे डा.राममनोहर लोहिया,स्व.राजनारायण जब भी हरिद्वार आते तो जवाहर लाल जेतली के निवास पर ठहरते। उनका पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर,मुलायमसिंह यादव से निकट के सम्बन्ध रहे है।समाजवादी आंदोलन में सदैव उनके योगदान को याद किया जायेगा। सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा0राजेन्द्र पाराशर ने स्व.जवाहर लाल जेतली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0जेतली जी ने पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। आपका पूरा जीवन समाजवादी चिन्तक,विचारधारा को समर्पित रहा। बताया कि हरिद्वार लोस के उपचुनाव में जब पूर्व केन्द्रीयमंत्री स्व.रामविलास पासवान ने चुनाव लड़ा तो उनके आवास से ही नियंत्रित हो रहा था।कहा कि मुलायम सिंह यादव उनका बहुत सम्मान करते थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने कहा वे समाजवादी के पूरोधा थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी,काजी चांद,कपिल जौनसारी ने उनके निधन को समाजवादी के लिए गहरा आधात बताया। बाद में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दोै मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि दी व माॅ गंगा से पूण्यात्मा को मोझ प्रदान करने की कामना की।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment