हरिद्वार। 31वीं वाहिनी पीएसी में 3 दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय वाहिनी पुलिस जुडो कलस्टर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इनमे पुरुष वर्ग टीम द्वारा स्वर्ण पदक 8, रजत पदक 4, कॉस्य पदक 7 एवं महिला वर्ग टीम द्वारा स्वर्ण पदक 4, रजत पदक 5, कॉस्य पदक 4 हासिल किए गए। प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा खेल के सभी नियमों को पालन करते हुए अनुशासित रहकर अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। विजय दशमी के पावन पर्व पर डॉ. मंजूनाथ टीसी सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी उप विजेता रहने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर अरूणा भारती उप सेनानायक, कमलेश पंत सहायक सेनानायक, ओमप्रकाश भटृ सहायक सेनानायक, राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, विक्रम सिंह भण्डारी, विरेंद्र सिंह टीम मैनेजर आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment