Skip to main content

जिलाधिकारी के पिताजी की अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के पिताश्री राम प्रकाश पाण्डेय, अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, भूतपूर्व सदस्य, उ0प्र0, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, चेयरमैन, डीलर्स सलेक्शन बोर्ड(इण्डियन आॅयल), सदस्य केन्द्रीय हिन्दी समिति(प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में) का निधन विगत 12 अक्टूबर को झांसी में हो गया था, वे 98 वर्ष के थे। आज उनकी अस्थियों को झांसी से हरिद्वार लाया गया, जहां पूरी रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियों को रिटायर्ड पूर्व सचिव, भारत सरकार, विजय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व परिजनों ने वी0आई0पी0 घाट पर मां गंगा में विसर्जित किया। उल्लेखनीय है कि स्व0 श्री राम प्रकाश पाण्डेय के पांच पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं, जिनमें सबसे ज्येष्ठ सुपुत्र हरिशंकर पाण्डेय, रिटायर्ड आईए0एस0, विजय शंकर पाण्डेय, रिटायर्ड, पूर्व सचिव भारत सरकार, अजय शंकर पाण्डेय,आई0ए0एस0, मण्डलायुक्त, झांसीं, संजय शंकर पाण्डेय, एच0जे0एस0, जिला न्यायाधीश, प्रतागढ़,उ0प्र0 तथा सबसे छोटे पुत्र विनय शंकर पाण्डेय, आई0ए0एस0, जिलाधिकारी, हरिद्वार हैं। पुत्रियां-सुश्री ऊषा त्रिपाठी,सुश्री शशि मिश्रा, एच0ओ0डी0,डाॅ0 सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,सुश्री कनक त्रिपाठी,आई0ए0एस0, सुश्री अन्नो मिश्रा, ओ0एस0डी0 हैं तथा पुत्रवधू सुश्री अपर्णा पाण्डेय, एच0जे0एस0, सहारनपुर हैं। वी0आई0पी0 घाट पर स्व0 श्री राम प्रकाश पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारीडाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, सचिव, एच0आर0डी0ए0 उत्तम सिंह चैहान, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, सी0ओ0 सिटी अभय सिंह, समाजसेवियों-में बीईंग भगीरथ के शिखर पालिवाल, सिडकुल एसोशिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, मीडिया से जुड़े हुये लोगों, गंगा सभा के प्रतिनिधि आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।