Skip to main content

साधना के साथ आहार-विहार भी हो सात्विक: डॉ पण्ड्या

 शांतिकुन्ज प्रमुख ने किया महाशक्ति की लोकयात्रा आडियो बुक का विमोचन 


हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि साधकों को साधना काल में जप के साथ-साथ आहार विहार को भी सात्विक रखना चाहिए। सात्विक आहार का तन के साथ मन पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है, जो साधना के लिए आवश्यक है। डॉ. पण्ड्या देश-विदेश से गायत्री साधना में जुड़े साधकों को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। नौ दिन चले शारदीय नवरात्र में प्रत्येक दिन साधकों को साधना के विभिन्न पहलुओं पर उन्होंने मार्गदर्शन दिया। हिन्दु आफ द ईयर से सम्माानित डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति निष्काम भाव से पूर्ण श्रद्धा के साथ यज्ञ, तप व दान करता है, वह सात्विक प्रकृति का होता है। नवरात्र साधना के दिनों जप के साथ सात्त्विक अन्न लेने से साधकों में विशेष शक्ति का जागरण होता है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र साधना करने से सात्विक साधक को सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है और वह साधक सकारात्मक ऊर्जा से भी अनुप्राणित होता है। इंद्रियों को संयमित करने में भी नवरात्र साधना की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। गीता मर्मज्ञ डॉ पण्ड्या ने श्रीमद् भागवत गीता के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से सामूहिक साधना से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। नवरात्र के साधना के अंतिम दिन गायत्री परिवार प्रमुख ने देश-विदेश के साधकों के विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए साधना काल में प्राप्त ऊर्जा को समाज के विकास में लगाने के प्रेरित किया तथा स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर युगसाहित्य पहुंचाने के लिए संकल्पित कराया। इस मौके पर डॉ पण्डया ने महाशक्ति की लोकयात्रा आडियो बुक का विमोचन किया। नौ दिनों तक चले इस साधना सत्र के साधकों को कई विषय विशेषज्ञों ने  भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया।इससे पूर्व संगीत विभाग ने पूज्यवर वह शक्ति हमें देना...गीत प्रस्तुत किया। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवाओं एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवरात्र साधना का सामूहिक जप, स्वाध्याय के क्रम को ‘इदं न मम्’ के भाव से पूर्णाहुति कर समापन किया। वहीं शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ताओं एवं देश-विदेश से आये साधकों ने भी २७ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इसके पश्चात कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।