Skip to main content

विराट गीता महोत्सव सम्पन्न,अतिथियों को किया हरिद्वार गौरव से सम्मानित

 


हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा आयोजित विराट गीता महोत्सव मोती महल मण्डपम् ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य सभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहे। जबकि महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, सन्त मुनि महाराज, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। गीता भारतीय सनातन संस्कृति की जड़ है। इसलिए हमें अपने बच्चों को इससे जोड़कर रखना है। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि गीता जीवन प्रबन्धन सिखाती है। इसलिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना समाज के लिए हितकारी सिद्व होता है। स्वयं गीता पढने के साथ दूसरों को भी इसके अध्ययन के लिए प्रेिरत करना चाहिए। कार्यक्रम में डा.मनु शिवपुरी, मनन वर्मा, डा.रूप किशोर शास्त्री, कथा व्यास हरितोष, संगीता सक्सेना, डा.के.सी. शर्मा, मनमोहन वैद्य, डा.संध्या शर्मा, संदीप जैन, मनोज गौतम, डा.महावीर अग्रवाल, अविनाश ओहरी, मनोज, गोयल, जगदीशलाल पाहवा को हरिद्वार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार सहित प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आरम्भ गणेश वन्दना एवं गीता नेगी तथा उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन कवि रमेश रमन ने किया। संस्था के सस्थापक आचार्य करूणेश मिश्र ने संस्था का कार्यवृत्त रखते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य कलापों को प्रस्तुत किया। अध्यक्ष नितिन गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार पाठक, कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश शर्मा, सचिव भूपेन्द्र कुमार गौड़, उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, मीडिया प्रभारी बालकृष्ण शास्त्री, नेहा मलिक, विशु गुप्ता, राखी धवन, मनीषा शर्मा, देवयानी शर्मा, सिद्धार्थ प्रधान, ताराचंद विरमानी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, प्रतीक मिश्रपुरी, रविंद्र सिंघल, जे.पी. जुयाल सहित नगर के अनेक ं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में भूदत्त शर्मा, मनीषा चैहान, सुशील त्यागी, कल्पना कुशवाहा, अरविन्द दुबे, सुनील, अन्जू प्रमुख रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।