Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा

 


हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से शनिवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महात्मा गांधी का रूप बनाकर चल रहे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बने। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धरे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले एक नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज नारा है भारत जोड़ो। देश के हालात बहुत खराब कर दिए गए हैं इसे बचाने के लिए सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना ही यात्रा का उद्देश्य है। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वगत किया। विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के प्रथम चरण में शनिवार को दादूबांस, मानूबांस ,झिडीयानग्रांट, हद्दीवाला, सोहलपुर,कोटामाच्छरेड़ी,सवावाला,तेलीवाला,गढ़मीरपुर,तेलपूरा तक यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शािमल हुए। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले एक नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज नारा है भारत जोड़ो। देश के हालात बहुत खराब कर दिए गए हैं इसे बचाने के लिए सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना ही यात्रा का उद्देश्य है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि इस देश के लिए सभी जाति धर्म के लोगों ने अपना बलिदान दिया। सभी को एकसाथ जोड़ना कांग्रेस का नारा है। कांग्रेस आज भी सड़क पर संघर्ष कर रही है। यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल बाल्मिकी, काला प्रधान, हारून प्रधान, उस्मान अली, एजाज अली, महरूफ सलमानी, ताहिर प्रधान, संजय सैनी, राशिद अली, महबूब अली, आदेश सैनी, फरीद प्रधान,हरजीत सिंह,डा.इरफान, मुशर्रफ अली, लियाकत प्रधान,हारून चौधरी,राव अतुल्लाह खां,तनवीर कुरेशी,विभाष मिश्रा,गुरनाम सिंह,आचार्य घनश्याम,गुरविंदर सिंह,वाजिद खटाना,कलीम प्रधान,खालिद प्रधान,अय्यूब चौधरी,मो.शहजाद, सचिन चौधरी,अनिल चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।