Skip to main content

बैठक मे मेयर अनिता शर्मा के ऐतिहासिक कार्यों को जनता की बीच रखने का एलान

 अगामी नगर निगम चुनाव पर मंथन कर्नाटक चुनाव की तर्ज पर एकजुट होगे कांग्रेसी 


हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा के प्रतिनिधि अशोक शर्मा की पहल पर आगामी निगम व लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्षदों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक महापौर कार्यालय कृष्णा नगर कनखल में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता महापौर मति अनिता शर्मा व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार ने की। बैठक में महापौर अनिता शर्मा ने सभी पार्षदों व कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पार्षद सुहैल कुरेशी ने कहा की गुटबाजी को छोड़ कर हमें कर्नाटक चुनाव की तरह एकजुट होकर लड़ना है। जिससे निश्चित ही हमारी विजय होगी। उन्होंने कहा की हमें मेयर के कार्यकाल में हुए जनहित के कार्यों की एक सूची बनाकर उनके कार्यो का घर घर  प्रचार चाहिए। पार्षद उदयवीर ने कहा की महापौर अनिता शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता की बीच जाकर बताना होगा। उन्होंने कहा की विपक्षी दल हमारे खिलाफ दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं और हमारे कामों को अपना बताकर श्रेय लेने का काम करते हैं। युवा नेता भुवन महेंद्रू ने कहा की कांग्रेस धरातल पर काम करती है लेकिन उसका प्रचार न होने के कारण कांग्रेस के कामों को जनता जान नहीं पाती। इसलिए हमें महापौर और पार्षदों द्वारा किए गए कामों को सोशल मीडिया माध्यम से बताना होगा। सुनील कुमार ने कहा की महापौर लोगों को सेवा में 24 घण्टे जनहित के काम कर रहे है  महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा भी लोगों की समस्याओं को तत्काल निवारण करते देखे जा सकते हैं, वे न दिन देखते है और न रात। बस जनता की सेवा में लगे रहते हैं। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने कहा की नगर निगम के चुनाव स्थानीय समस्याओं को लेकर होते हैं। इसलिए मेयरम अनिता शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए एतिहासिक कामों जैसे निगम की भूमि पर हुए अवैध कब्जों से उन्हें मुक्त कराना, कूड़ा प्वाइंट को शहर से हटाकर उनकी जगह सौंदर्यकरण करना, कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगवाना, स्थानीय विधायक द्वारा बनवाए गए पुस्तकालयों के दर्शन कराना,जिसमें किताबें नहीं  भूसा भरा हुआ मिलना, वर्षों से बेहतर अस्पताल के लिए तरस रहे नगरवासियों के लिए सरकार को अस्पताल के लिए निगम की भूमि देना आदि ऐसे अनेकों जनहित के काम है जिन्हे घर घर जाकर जनता को बताना होगा। महापौर अनिता शर्मा ने कहा की नगर की जनता देख रही है कौन धरातल पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा की जिस विश्वास के साथ जनता ने मुझे विजयी बनाया था मैने उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया है। मेरे दरवाजे नगर की जनता के लिए हमेशा खुले है। उन्होने कहा कि बेशकीमती जमीनों पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जे नहीं होने दूंगी। उन्होंने कांग्रेसी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आगामी निगम व लोकसभा चुनाव कर्नाटक की तर्ज पर एकजुट होकर लड़ें जिससे निश्चित ही जीत कांग्रेस की होगी। उन्होंने नगर की साफ सफाई को लेकर भी अपने विचार रखे। बैठक में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा की हमने विपरित परिस्थितियों में भी जनता के हित के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा की जनता अब जान चुकी है की कौन काम कर रहा है और कौन सिर्फ कागजों में काम कर रहा है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में नगर के विकास और निगम संपत्ति पर हुए कब्जों को ढोल नगाड़ों के साथ खाली कराया जाएगा। बैठक में मनोज जाटव, जगदीप असवाल, समर्थ गर्ग, बृजमोहन बड़थ्वाल, देवेश गौतम, सतेंद्र शर्मा आदि में भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में  मेयर अनीता शर्मा मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद सुहेल कुरेशी, पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद जफर अब्बासी पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, पार्षद प्रतिनिधि का तहसीन अंसारी, देवेश गौतम,सुनील कुमार,भूवन महेंद्रू,वीरेन्द्र भारद्वाज, अजयदास महाराज, बृजमोहन बड़थ्वाल, शिवम खेवड़िया,हरद्वारी लाल,समर्थ गर्ग,राजकुमार ठाकुर,सतेन्द्र शर्मा,एश्वर्य पंत,मनोज जाटव,आकाश बिरला,वसीम सलमानी,राव फरमान,उसमान ठेकेदार, तेजस्वी गुप्ता,रजत कुमार, भूरा भाई,रमेश महेंद्रू,अमित रस्तोगी,मोनू कुमार,सोनू कुमार,राखिब अली,अमित कुमारतेजस्वी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।