भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्सर का दौरा, मरीजों का हाल चाल जाना
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा महिला मोर्चा,राष्ट्रीय कमेटी के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्सर का सर्वे कर मरीजों से बात चीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी साझा किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा कि महिला मोर्चा उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को सर्वप्रथम राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा दहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,लक्सर में सर्वे करके सभी मरीजों स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सा से संबंधित विस्तार से चर्चा की और साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधन का सर्वे भी किया। इस दौरान लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीष गर्ग स्वयं उपस्थित रहकर सुमित्रा दाहिया के साथ मास्क वितरण किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर, के कर्मचारियों एवं मुख्य चिकित्सक डॉ नालिन असवाल परिचय करवा कर अस्पताल प्रबंधन का ब्यौरा दिया। सुमित्रा धैया को स्वास्थ्य से संबंधित स्वच्छता एवं चिकित्सा से संतुष्ट किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा,लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीष गर्ग,महामंत्री प्रीति गुप्ता,शीतल पुंडीर,जिला उपाध्यक्ष सविता पवार,मंत्री सोनिया अरोड़ा,जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा,लक्सर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा,महामंत्री रविता देवी, मीना रावत,उपाध्यक्ष पिंकी कश्यप,शोभा वर्मा,मंत्री सावित्री देवी,सोशल मीडिया प्रभारी विजेता देवी एवं अन्य बहने एवं कार्य करता है उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment