Skip to main content

राममंदिर लोकार्पण के साथ होगा, हिमालय लाडली साध्वी विचित्र रचना का संकल्प पूर्ण

 


हरिद्वार। आखिरकार 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में अगले साल भव्य राम मंदिर  लोकार्पित होने जा रहा है। इसके साथ ही सैकड़ों वर्षों पुरानी संकल्पना पूर्ण हो जाएगी। राम मंदिर का लोकार्पण होने के साथ हिमालय लाडली नाम से प्रख्यात निरंतर सनातन धर्म को और अधिक फैलाने में जीवन समर्पित करने वाली साध्वी विचित्र रचना का संकल्प भी पूर्ण हो जायेगा और वे भगवा वस्त्र धारण करने लगेगी। इसे एक अद्भुत संयोग प्रभु श्री राम जी का 14 वर्ष का वनवास था और हिमालय लाड़ली साध्वी विचित्र रचना के संकल्प का भी वनवास 14 वर्ष का हैं। जो बाबा केदार नाथ एवं भगवान नारायण जी सहित भगवती आदि शक्ति की कृपा से 22 जनवरी 2024 को पावन नगरी अयोध्या में पूर्ण होने जा रहा हैं। ‘‘हिमालय लाड़ली ने एक संकल्प लिया था 2010 में कि वो साधु होने के बाद भी सन्यासी के वस्त्र तब तक नहीं पहनेगीं। जब तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु का मंदिर नहीं बनता और उस पर भगवा ध्वज नहीं लहराता।‘‘इस पर उनके गुरूपरिवार के लोग टोकतें थे। परन्तु उन्होनें भविष्यबद्री में शीतकाल में घोर तपस्या की उस समय पशु-पंछी, मनुष्य भी उस स्थान को छोड़ देते हैं। ऐसे स्थान पर 6माह तपस्या पूर्ण होने पर वही अक्षय तृतीया को श्री मद् भागवत कथा संपूर्ण की। उनकी इस तपस्या और संकल्प से उनके पूजनीय दोनों गुरुदेव श्री हनुमान जी महाराज एवं स्वामी परमानंद गिरि जी बहुत प्रसन्न हुये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का बहुत बहुत धन्यवाद जो 500वर्षों की सनातनियों की प्रतीक्षा को पूरा किया। हिमालय लाड़ली के संकल्प का वनवास 22जनवरी 2024 को अयोध्या में मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लगा कर और भगवा वस्त्र धारण कर पूर्ण होगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।