Skip to main content

गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठ व्रतियों के देखने जुटी भारी भीड़

डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर छठ व्रतियों ने मांगा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद


 हरिद्वार। लोक आस्था का पर्व चार दिवसीय छठ पर्व के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने हर की पैड़ी सहित पंचपुरी में अनेक स्थानों पर गंगाघाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर अपने अपने मनोनुकूल मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। तीसरे दिन सायंकाल छठ व्रतियों ने सांयकाल में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर सुख-समृद्वि की कामना की। इस दौरान हरिद्वार के समस्त घाटों पर उत्सव का नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाट पर छठ व्रतियों के आने-जाने के दौरान सड़कों पर भारी जाम लगा रहा। सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जायेगा। सूर्योपासना एवं लोक आस्था के पर्व छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए छठ व्रतियों की भीड़ गंगा घाटों पर जुटी। दोपहर तीन बजे से ही छठ का डाला लेकर श्रद्धालुओं का गंगा घाट पहुंचने क्रम जारी हो गया। छठ व्रतियों के लिए गंगा घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया। पारंपरिक धुनों पर आधारित गीत संगीत से वातावरण गुंजायमान रहा। छठ व्रतियों ने ठंडे जल में खड़े रहकर भगवान सूर्यनारायण के अस्त होने का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य नारायण असस्त हुए, व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूर्वांचल समाज से जुड़ी संस्थाओं की ओर से घाटों पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से उत्तरी हरिद्वार के गीता कुटीर घाट पर गंगा के मध्य में विशाल पंडाल लगाकर सुंदर व्यवस्था की गई। इसी प्रकार बहादराबाद के गंगनहर पुल के समीप छठ पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों के छठ पूजा समिति की ओर व्यवस्था की गई। नवोदय नगर के छठ घाट, भेल के शिव मंदिर, शिवालिक नगर में छठ घाट का निर्माण किया गया है। वहीं कनखल के राधा रास बिहारी घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य प्रदान किया। बैरागी कैंप,गोविंद घाट,प्रेमनगर आश्रम घाट,पुल जटवाड़ा घाट,विश्वकर्मा घाट, पायलट बाबा सहित सभी घाटों पर उत्सव का नजारा देखने को मिला। पूर्वांचल उत्थान संस्था,पूर्वांचल जनजागृति संस्था,छठ पूजा समिति, पूर्वांचल भोजपुरी महासभा सहित अन्य संस्थाओं की ओर से छठ पर्व धूमधाम से मनाने की व्यापक तैयारियां की गई है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज ने कहा की प्रकृति की उपासना का पर्व छठ पर्व आयु,आरोग्य एवं ऐश्वर्य प्रदान करता है। स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रकृति के नियमों का अनुपालन जरूरी है। छठ पर्व का यही संदेश है। बाबा आलोक गिरी महाराज ने कहा कि छठ पर्व समाजिक एकता का प्रतीक है। लोग एक साथ मिलजुल कर पर्व को मनाते हैं,यही छठ की विशेषता है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय,महासचिव बीएन राय,रंजीता झा,काली प्रसाद साह,विष्णु देव ठेकेदार,विनोद शाह राम सागर जायसवाल,रामसागर यादव धर्मेंद्र साह नंदलाल शर्मा,पं भोगेन्द्र झा,पंडित विनय मिश्रा, दिलीप कुमार झा,डॉ निरंजन मिश्रा,डॉ नारायण पंडित,कामेश्वर सिंह यादव,रूपलाल यादव वरूण शुक्ला,संतोष पांडेय,धनंजय झा,आचार्य उद्धव मिश्रा,अबधेश झा,अरविंद झा,मंटू झा,  देवेन्द्र झा,शुभम झा,सागर झा,शशि भूषण पांडेय,राकेश शर्मा,राकेश राय,मदन झा सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने परिवार सहित छठ पर्व मनाया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।