Skip to main content

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने पशुपतिनाथ मंदिर के लिए जल कलश यात्रा को रवाना किया

गंगा भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पहचान है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


 हरिद्वार। श्री गंगोत्री धाम से नेपाल के पशुपति नाथ धाम के लिए रवाना हुई गंगा कलश यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना कर स्वागत किया। पूजा अर्चना के उपरांत श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गंगा कलश यात्रा को पशुपति नाथ धाम के लिए रवाना किया। शुक्रवार को गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज गंगा कलश यात्रा लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। शनिवार को चरण पादुका मंदिर में कलश पूजन कर यात्रा को नेपाल रवाना किया गया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति व धर्म की पहचान है। गंगोत्री से पशुपतिनाथ मंदिर गंगा जल कलश ले जाए जाने की परंपरा आदि अनादि काल से चली आ रही। लेकिन बीच में इसे किन्हीं कारणों से रोक दिया गया था। रावल शिवप्रकाश महाराज के इस परंपरा को पुनः शुरू करने के बाद यह 23वीं यात्रा है। यात्रा मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर होते हुए 27 नवम्बर को काठमांडु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का पूजन करने के बाद ही केदारनाथ की पूजा सफल होती हैं। उन्होंने बताया कि पांडवों को कुल हत्या का पाप लगा था। जब पांडव केदारनाथ आए तो भगवान शिव ने उन्हें दर्शन नहीं दिए और बैल का रूप धारण कर छिपने लगे। लेकिन भीम ने उन्हें पहचान लिया और जब उन्हें पकड़ना चाहा तो भगवान शिव का सिर नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में और धड़ केदारनाथ धाम में विराजमान हुआ। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने बताया कि नेपाल और भारत सांस्कृति रूप से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों देशों के बीच हमेशा रोटी बेटी का संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से ही गंगोत्री धाम के रावल गंगा कलश यात्रा लेकर पैदल नेपाल जाते थे। यात्रा को दोबारा शुरू करने के बाद इस वर्ष विशाल कलश में ले जाए जा रहे 1100 लीटर गंगा जल से 27 नवम्बर को भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महंत रविपुरी,मुख्तियार रघुवन, स्वामी राजगिरी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, भोला शर्मा,मोतीराम महाराज,परविन्दर पंडित,राकेश गोयल,मंनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।