Skip to main content

किसी की बुराइयां ना देखते हुए अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए


 हरिद्वार। कनखल स्थित श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवेद दिन भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने सुदामा चरित्र का श्रवण कराते हुए बताया कि जो ब्राह्मण वेद विद्या में पारंगत है एवं जिसके मन में संतोष है। स्वयं भगवान उसकी सहायता करते हैं। परम संतोषी सुदामा का चरित्र श्रीमद्भागवत महापुराण में श्रवण करने योग्य है। पढ़ना,पढ़ाना,यज्ञ करना,यज्ञ करवाना,दान लेना एवं दान देना यह 6कर्म ब्राह्मण के बताए गए हैं। सुदामा अपने कर्मों को करते हैं। परंतु प्रारब्ध के कारण सुदामा को कुछ भी प्राप्त नहीं हो पाता। परंतु जब सुदामा की पत्नी ने उन्हें द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के पास भेजा तो स्वयं द्वारकाधीश ने सुदामा के चरण धोकर उन्हें अपने आसन पर बिठाया और सुदामा को तीनों लोक की संपत्ति दे दी। शास्त्री ने बताया कि इस कथा से प्रेरणा मिलती है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण संत ब्रह्म भक्तों का सम्मान करते हैं। जो लोग अपने आप को भगवान के भक्त कहते हैं। वह भक्त कहलाने के अधिकारी तभी होंगे। जब संत ब्रह्म भक्तों का सम्मान करेंगे। आज देखने को मिलता है कि अपने आप को तो लोग भक्त कहते हैं। परंतु समय≤ पर संत ब्रह्म भक्तों का अनादर करते है।ं जिसके कारण जीवन में अनेकों प्रकार के संकट भोगने को मिलते हैं। दत्तात्रेय के 24गुरुओं का करते हुए शास्त्री ने बताया कि जिससे भी हमें ज्ञान मिले,उसे अपना गुरु मान लेना चाहिए। किसी की बुराइयां ना देखते हुए अच्छाई देखकर अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य जजमान चंद्र प्रकाश गुप्ता,राजेश गुप्ता,शैलेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,डीके गुप्ता,मुकेश गुप्ता,अमन गुप्ता,पूजा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता,रुद्र गुप्ता,खुशी गुप्ता,कृष्ण कुमार शर्मा,नीरज कुमार शर्मा,रिचा शर्मा,सीमा गुप्ता ,कुसुम गुप्ता,कुणाल गुप्ता आदि ने भागवत पूजन संपन्न किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।