Skip to main content

Posts

महादेव की आराधना से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है- निरंजन पीठाधीश्वर

  हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि महादेव की आराधना से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सबल बना कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में संपूर्ण श्रावण मास चलने वाली विशेष शिव आराधना के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार करवाती है। जो दीन दुखी दीनानाथ के दरबार में आ जाता है। उसका जीवन स्वयं ही सफल हो जाता है। श्रावण मास में की गई शिव आराधना भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करती है। आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण का पवित्र मास शिव आराधना के साथ ही हमें प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। मानव और प्रकृति के बीच संतुलन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में पूजा अर्चना करने से भगवान शिव बहुत जल

पार्षद सुहेल अख्तर ने सिटी मजिस्ट्रेट को कराया समस्याओं से अवगत

 हरिद्वार। ज्वालापुर में समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल को वार्ड 40 पीठ बाजार के पाषर्द सुहेल अख्तर ने नालों की सफाई, क्षति ग्रत पुलिया, क्षतिग्रस्त सड़कों पर होने वाले जलभराव आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। सुहेल अख्तर ने कहा कि वार्ड में नालों सफाई नहीं होने के कारण बरसात में सड़कों पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कटहरा बाजार व पीठबाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। सफाई नहीं होने से नालों में झाडि़यां उग आयी हैं। जिनमें जहरीले जंतु होने का भय बना रहता है। सुहेल अखतर ने कहा कि नालों की सफाई के लिए नाला गैंग का गठन कर बड़े नालों की सफाई अच्छी तरह से सफाई करायी जाए। नालों व नालियों की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हैं। जिन्हे बार बार मांग करने के बावजूद ठीक नहीं कराया जा रहा है। दबाव में काम कर रहे नगर निगम के अधिकारी वार्डो की समस्याओं का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी बजट नहीं होने की बात कहकर पार्षदों द्वारा बतायी जाने वाली समस्याओं को टालने का काम करते हैं। उन्होंने कहा

आप को मिल रहा जनसमर्थन,बनेगी आप की सरकार

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन कौशिक ने कहा कि पार्टी की और से तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से वितरित किया जा रहा है। लोगों का समर्थन भी आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में भी दिल्ली की तर्ज पर निःशुल्क बिजली पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा प्रदेश वासियों को मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा कांग्रेस में बेचैनी बढ़ी हुई है। निश्चिततौर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। नवीन कौशिक ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस प्रदेश को लूटने खसोटने का काम करती रही। ऊर्जा प्रदेश का नारा देने के बावजूद भी लोगों को महंगी बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की राहत राज्य सरकार प्रदान नहीं कर पा रही है। स्थानीय युवाओं को सत्तर प्रतिशत औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा भी सरकार पूरा नहीं कर पायी है। प्रदेश से पलायन जारी है। मूलभूत सुविधाओं से पर्वतीय क्षेत्रों के लोग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे

परीक्षा परिणाम से उत्साहित है गायत्री विद्यापीठ परिवार,डाॅ0पण्ड्या ने दी बधाई

 हरिद्वार। 12वीं का (सीबीएसई) परीक्षा परिणाम से गायत्री विद्यापीठ परिवार खासे उत्साहित हैं। एक दूसरे को बधाई देने का तांता लगा रहा है। विद्यार्थी से लेकर अभिभावक व प्रधानाचार्य सभी एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज का रिजल्ट इस बार विगत वर्ष से अधिक खुशी देने वाला रहा। विद्यापीठ के दस छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। पयश्विनी प्राची (कला संकाय) 98 प्रतिशत के साथ विद्यापीठ टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। पयश्वनी सिविल सविसेस के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं। हरिओम (कला संकाय) ने 95.4 प्रतिशत, साक्षी (कला संकाय) 95.2 प्रतिशत, कोशी कर्णवाल (कला संकाय) 95 प्रतिशत, आयुष जोशी (विज्ञान संकाय) 94.6 प्रतिशत, जितेन्द्र जोशी (विज्ञान संकाय) 94.6 प्रतिशत, नंदिनी रावत (विज्ञान संकाय) 94.4, अंशिता (कला संकाय) 94 प्रतिशत, श्रेयांश वशिष्ठ (कामर्स संकाय) 93.6 तथा प्रियंका यादव (कला संकाय) 92.8 प्रतिशत के साथ गायत्री विद्यापीठ के नाम को रोशन किया।  गायत्री विद्यापीठ के ये होनकार बच्चे इंजीनियर, सीए, न्यायिक सेवा, चिकित्सा क्षेत्र की दिशा में अपना कदम ब

लैंगिक असमानता को दूर करेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना-रेखा आर्य

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं को वितरित की किट   हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी। बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से बहादराबाद में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को किट वितरण करने के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। बेटियों से ही संसार संचालित होता है। बताया कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी। उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज््ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति। कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज््ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी । उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह

सरकार की गलत नीतियों से महंगाई से गरीब मध्यम वर्ग का जीवन हुआ मुश्किल- पाण्डे

 हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं। पूंजीपतियों के संरक्षण दे रही मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से गरीब, मजूदर, मध्यम वर्ग का जीवन मुश्किल हो गया है। रसोई गैस के दाम आम आदमी पहुंच से दूर हो गए हैं। खाद्य तेल सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। 2014 में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार वादे पूरे करने में नाकाम सिद्ध हुई है। महंगाई के साथ बेरोजगारी बढ़ने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जनसमस्याएं दूर करने के बजाए सरकार पूंजीपतियों के हित पूरे करने में लगी है। विमला पाण्डे ने कहा कि मोदी सरकार के साथ राज्य की डबल इंजन सरकार भी नाकाम सिद्ध हुई है। डबल इंजन सरकार की नाकामियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने के लिए विवश हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। भाजपा के

महिला को न्याय दिलाने के लिए आदंोलन करेगा सुराज सेवा दल-रमेश जोशी

 हरिद्वार। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने ब्रह्मलीन स्वामी रसानंद महाराज की संपत्ति पर दावा कर रही तेजेंद्रजीत कौर को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होने प्रशासन पर गलत तरीके से एक संत को जमीन बेचने में मदद करने और जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कतरे हुए रमेश जोशी ने कहा कि नियम विरूद्ध ब्रह्मलीन रसानंद महाराज की संपत्ति बेचने वाले संत के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन प्रमुख संत द्वारा अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के साथ-साथ भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन को बेचा जा रहा है। अपने अधिकार के लिए लड़ रही तेजेंद्रकौर पर भूमाफियाओं से दबाव डालकर इस मामले से दूर रहने की धमकी दी जा रही है। रमेश जोशी ने कहा कि संत महापुरूष अपनी दिव्य वाणी से समाज को सनातन संस्कृति की जानकारियां देते हैं। लेकिन यह प्रमुख संत भूमाफियाओं के साथ मिलकर मातृ शक्ति का ही हक मार रहा है। रमेश जोशी ने चेतावनी दे