Skip to main content

महिला को न्याय दिलाने के लिए आदंोलन करेगा सुराज सेवा दल-रमेश जोशी


 हरिद्वार। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने ब्रह्मलीन स्वामी रसानंद महाराज की संपत्ति पर दावा कर रही तेजेंद्रजीत कौर को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होने प्रशासन पर गलत तरीके से एक संत को जमीन बेचने में मदद करने और जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कतरे हुए रमेश जोशी ने कहा कि नियम विरूद्ध ब्रह्मलीन रसानंद महाराज की संपत्ति बेचने वाले संत के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन प्रमुख संत द्वारा अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के साथ-साथ भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन को बेचा जा रहा है। अपने अधिकार के लिए लड़ रही तेजेंद्रकौर पर भूमाफियाओं से दबाव डालकर इस मामले से दूर रहने की धमकी दी जा रही है। रमेश जोशी ने कहा कि संत महापुरूष अपनी दिव्य वाणी से समाज को सनातन संस्कृति की जानकारियां देते हैं। लेकिन यह प्रमुख संत भूमाफियाओं के साथ मिलकर मातृ शक्ति का ही हक मार रहा है। रमेश जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो अधिकारी भी सुन लें जो इस षड़यंत्र में अपना सहयोग भूमाफियाओ को दे रहे हैं। ऐसे चेहरों को भी बेनकाब करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार व बाहुबल को कतई चलने नहीं दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर तेजेंद्रकौर को न्याय मिलने में बाधा बन रहे अधिकारियों को भी बेनकाब किया जाएगा।  मातृशक्ति का अपमान कतई सहन नही ंकिया जाएगा। तेजेंद्रजीत कौर को उनका अधिकार दिलाने के लिए हरिद्वार से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालने के साथ किसी भी संघर्ष से सुराज सेवा दल पीछे नहीं हटेगा। तेजेंद्रजीत कौर ने कहा कि ब्रह्मलीन रसानंद महाराज की पत्नि होने का दावा करते हुए कहा कि संपत्ति पर उनका व उनके बेटे का हक है। वह अपना हक पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। संघर्ष में उन्हें सुराज सेवा दल का साथ मिलने के बाद उन्हें उम्मीद बंधी है। कहा कि अगर तेजिंद्र को न्याय नहीं मिला तो सुराज सेवा दल संत के खिलाफ आंदोलन चलाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।