Skip to main content

Posts

मुस्लिम समाज के युवाओं को वितरित किए तिरंगे

 हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूद्वारा रोड़ टेम्पो स्टेण्ड एवं कस्साबान क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों को तिरंगा झण्डा वितरित कर अभियान से जोड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवाओं ने ध्वज हाथों में लेकर 15 अगस्त को ध्वजा रोहण करने संकल्प लिया। इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सभी धर्म समुदाय के नागरिकों को राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान को युद्ध स्तर पर पूरे देश में जनजागरूकता अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह देश के तिरंगे के प्रति सम्मान आदर निष्ठा के साथ ध्वजा रोहण करने में अपना सहयोग प्रदान करे। विशाल गर्ग ने कहा कि देश को आजादी अनेकों बलिदानों से मिली है। देश के वीर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा। अमर शहीदों के बलिदानों से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। धर्मनगरी में जगह-जगह तिरंगा वितरित कार्यक्रम लगातार जारी है। युवा वर्ग भी इस अभियान से निरंतर जुड़ रहा है। लोगों में उत्साह है। चौध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा

  हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से शनिवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महात्मा गांधी का रूप बनाकर चल रहे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बने। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धरे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले एक नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज नारा है भारत जोड़ो। देश के हालात बहुत खराब कर दिए गए हैं इसे बचाने के लिए सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना ही यात्रा का उद्देश्य है। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वगत किया। विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के प्रथम चरण में शनिवार को दादूबांस, मानूबांस ,झिडीयानग्रांट, हद्दीवाला, सोहलपुर,कोटामाच्छरेड़ी,सवावाला,तेलीवाला,गढ़मीरपुर,तेलपूरा तक यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शािमल हुए। इस अवस

राज ओबरॉय बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

  हरिद्वार। राज ओबरॉय को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने अन्य पदाधिकारियों से सलाह कर राज ओबरॉय को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। बैठक में पदाधिकारियों ने 14 अगस्त को रूद्रपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की और सभी से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया तथा नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राज ओबरॉय को शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऊर्जावान राज ओबरॉय अपनी कार्यशैली और व्यवहार से संगठन को मजबूत बनाने के साथ महासभा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता मिलने के पश्चात हुए देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में रूद्रपुर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। राज ओबरॉय ने संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सबको साथ लेकर चलेंगे और संगठन को नए

छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकल लोगों को जागरूक किया

 हरिद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत केयर नर्सिंग कालेज रोहालकी-किशनपुर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकल लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि निरामय योगम की संस्थापिका डॉ. उर्मिला पांडेय ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरित करते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व, गौरव,हर्ष,उल्ल्हास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपना एक अलग ही महत्व है। तिरंगे की आन-बान-शान से देश का मान है। इसे बनाये रखना हम सब का मुख्य दायित्व व कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक तिरंगा फहराना हर भारतीय के लिए सम्भव नही था, लेकिन अब हर भारतीय को तिरंगा फहराने का गौरव मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मानने का आह्वान किया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा करने के लिए आज देश एक सूत्र में बंध कर खड़ा हो गया है। केयर नर्सिंग कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा फहराने के नियम बताते हुए इसकी गरिमा का ख्याल रखने का बात कह

घर घर तिरंगा जन जागरण रैली एवं राष्ट्रीय ध्वज वितरण अभियान

हरिद्वार।  इण्डियन रेडक्रास एवं निर्मया योगम रिसर्च फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में डा0 हरिराम इण्टर कालेज से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जन जागरण रैली को इण्डियन रेडक्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी, निर्मया योगम की निदेशक डा0 उर्मिला पाण्डेय एवं डा0 हरिराम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर ए0के0शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में एन0सी0सी0 के कैडेटस,रेड क्रास के स्वयंसेवक एवं डा0 हरिराम इण्टर कालेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों की धुनों पर फलैग मार्च करते हुए जनमानस को अपने अपने घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक कर रहे थे। चौराहों पर देशभक्ति शीर्षक तथा नुक्कड नाटिकाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाना विशेष रूप आम जनमानस में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। इण्डियन रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने रैली और जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत को आजाद करने के लिये किन किन चुनौतियों का सामना करना पडा और क्या क्या कुर्बानियां भारत को देनी पडी आज की युवा पीढी को जानना जरूरी है जिससे युवा पीढी आजादी के सही महत्व को समझ स

तिरंगा यात्रा उत्तराखंड में एक नया इतिहास रचेगी-डॉ0रमेश पोखरियाल निशंक

 हरिद्वार। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ‘शक की निगाह वाले बयान पर बचाव करते हुए सफाई दी है। निशंक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बयान में उनके भाव को समझना चाहिए। उसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जो आदमी देश की आजादी का उत्सव नहीं मनाना चाहता है,कोई व्यक्ति हो सकता है तो पहचान में आना चाहिए। फिर उसे देश में रहने का क्या हक है? भाजपा अध्यक्ष ने यह कहा कि हर घर में यदि तिरंगा होगा तो कितना स्वाभिमान सम्मान होगा। यह बातें हरिद्वार में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ0 निशंक ने कही। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने शनिवार को शहरभर में तिरंगा यात्रा निकाली। ज्वालापुर के जड़वाड़ा पुल से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद,ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर,रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए। हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश प

साइड मारने से अनियत्रित ऑटो के पलटने से रिक्शा पलटने से चालक की मौत

 हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्रान्गर्त मायापुर क्षेत्र में फायर स्टेशन के पास लोडेड ऑटो की साइड से ऑटो रिक्शा पलटने से ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत के अनुसार शनिवार को दुर्घटना दोपहर दो बजे करीब हुई। उन्होंने बताया कि एक लोडेड ऑटो ने आगे चल रहे ऑटो रिक्शा को साइड मार दी। परिणामस्वरूप ऑटो रिक्शा चालक धर्मपाल 50 वर्ष निवासी नईबस्तइी भीमगोड़ा को गंभीरवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए लोडेड ऑटो कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।