Skip to main content

Posts

महर्षि वाल्मिीकि के आदर्शो को आत्मसात कर राष्ट्र की उन्नति में योगदान दें- कौशिक

 हरिद्वार। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मिीकि की जयंती एवं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने महर्षि वाल्मिीकि शोभायात्रा का स्वागत किया और ललताराव स्थित वाल्मिीकि चौक पर महर्षि वाल्मिीकि की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर सभी को शुभकामनाएं दी। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कहा कि महर्षि वाल्मिीकि के आदर्शो को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मिीकि ने समाज को भगवान राम के जीवन आदर्श से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में सभी को अपना सहयोग करना होगा। जात पात के भेदभाव को दरकिनार करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करें। भगवान राम के जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। युवा पीढ़ी धार्मिक संस्कृति को अपनाकर देश को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान पंडित पवन कृष्ण शास्त्री,आचार्य गिरीश मिश्रा,पंडित भाुन प्रसाद उनियाल,हरिओम नौटियाल,योगेश पोखरियाल,प्रीतम कुड़ियाल,अर्णव अध्ययन,निखिल, अस्मित, मुन्नु,राजीव आदि शामिल रहेे

सनातन धर्म विश्व की सबसे महान संस्कृति है-स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ

 हरिद्वार। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण की रचना कर समाज को भगवान राम के जीवन आदर्शो से परिचित कराने वाले भगवान वाल्मिीकि महान ऋषि थे। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। सभी को वाल्मिीकि रामायण का अध्ययन कर भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शो को अनुसरण करते हुए आदर्श समाज की रचना में सहयोग प्रदान करना चाहिए। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि शरद पूर्णिमा सात्विकता और शीतलता तथा ऋतु परिवर्तन की द्योतक है। प्रति माह आने वाली पूर्णिमा सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। पूर्णिमा का महत्व इससे ही समझा जा सकता है कि सनानत धर्म के सभी महापुरूषों की जयंती पूर्णिमा को ही मनायी जाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति है। अनेक विशेषताओं को अपने समाहित किए सनातन धर्म को आज पूरी दुनिया अपना रही है। युवा वर्ग को पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर सनातन संस्कृति को अपनाना चाहिए। आश्रम के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि परम पूज्यनीय गुरूजी ने हरकी पैड़ी गंगा बंदी पर रोष जा

सनातन से ही मानव जीवन का कल्याण संभव: करौली शंकर महादेव

 श्री करौली शंकर महादेव धाम में त्रिदिवसीय महा सम्मेलन, ध्यान साधना शिविर एवं दीक्षा समारोह प्रारम्भ  हरिद्वार। सनातन से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। सनातन संस्कृति,मंत्र शक्ति व ध्यान से जटिल रोगों का निदान संभव है। यह विचार श्री करौली शंकर महादेव धाम,भारत माता पुरम,भूपतवाला के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव महाराज ने त्रिदिवसीय महासम्मेलन, ध्यान साधना शिविर एवं दीक्षा समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर व्यक्त किये। करौली शंकर महादेव महाराज ने कहा कि देश-विदेश से आये लगभग 3 हजार साधकों को हवन,साधना की शुद्धि के उपरान्त मंत्र दीक्षा दी जायेगी। इस महासम्मेलन में हजारों साधक दीक्षा लेकर श्री राधारमन शिष्य सम्प्रदाय के हिस्सा बन रहे हैं। विश्व में इस प्रकार की ऐसी दीक्षा किसी और संत द्वारा नहीं दी जाती है जैसी करौली शंकर महादेव धाम द्वारा पंच महाभूत शुद्धि करके अपने शिष्यों को मन से पवित्र कर उनके अन्दर के नकारात्मक विचारों को समाप्त कर आत्मिक ऊर्जा का संचार कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम देशभर में वर्ष में 4 बार पूर्णिमा दिवस पर आयोजित होते हैं। उत्तराखण्ड की पावन भूमि

महर्षि वाल्मिीकि प्रकटोत्सव पर प्रभात फेरी और हवन यज्ञ का आयोजन किया

 सदैव प्रासंगिक रहेंगी महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाएं-महंत मानदास हरिद्वार। कनखल स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में महर्षि भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद हवन व भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के महंत मानदास ने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सभी को महर्षि वाल्मिीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि रामायण जैसे महाग्रंथ की रचना कर समाज को दिशा दिखाने वाले महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए आदर्श समाज बनाने में योगदान करना चाहिए। मेयर अनिता शर्मा व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महर्षि वाल्मिीकि जन-जन के आराध्य हैं। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने भी महर्षि वाल्मिीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और सभी वाल्मिीकि जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,पूर्व सभासद अश

रक्तदान शिविर में ढाई सौ रक्तदाताओं ने किया रक्तदान-देवेंद्र शर्मा

  हरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति एवं टीएमआर पॉली टयूब के तत्वाधान में 11वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सिडकुल कर्मचारी अधिकारियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में मां गंगा ब्लड बैंक, जीवन रक्षक ब्लड बैंक के चिकित्सकों ने अपना सहयोग प्रदान किया। रक्तदान शिविर में ढाई सौ यूनिट रक्त एकत्र हुआ। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 11वां रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने से शरीर पर कोई भी प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। शरीर में नए रक्त का संचार होता है। देवेंद्र शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज सेवा का संकल्प लेते हुए समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है। रक्तदान के प्रति लोगों में भ्रांतियां बनी रहती है। उनको भी दूर करने की आवश्यकता है। शिव शक्ति सेवा समिति लगातार सेवा के कार्य चला रही है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार कर रही है। एमडी राजीव जैन व ममता सेगर ने कहा कि रक्तकोष की कमी को दूर करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। आपातकालीन

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी महर्षि वाल्मिीकि जयंती

 हरिद्वार। धर्मनगरी में वाल्मीकि जयंती का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर महर्षि वाल्मिीकि की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ भीमगोड़ा वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि के चित्र और मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेका। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर पूरे विश्व को एक संदेश दिया। जिसमे एक पुत्र को अपने पिता को दिए वचन को कैसे निभाना चाहिए,एक भाई का भाई से प्रेम,मर्यादा में रहकर कैसे जीवन व्यतीत करना। उक्त सभी कुछ रामायण से सीखने को मिलता है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे समाज का मार्गदर्शन किया। महर्षि वाल्मिीकि ने बताया कि अहंकार सबकुछ नष्ट कर देता है। अहंकार के चलते ही रावण का पूरा कुल नष्ट हो गया। इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, राजेंद्र

गंभीर रूप से बीमार पत्रकार को आर्थिक सहायता दिलाने की एनयूजे उत्तराखंड की मांग

 हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे वीडियो जर्नलिस्ट्स रामपाल सिंह के घर जाकर उनके उपचार हेतु आर्थिक सहायता संबंधी प्रपत्र तैयार करवाने के बाद मुख्यमंत्री और और सूचना विभाग को प्रेषित किये हैं। पत्रकार कल्याण कोष के पूर्व सदस्य एवं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट को जैसे ही वीडियो जर्नलिस्ट्स रामपाल सिंह की दोनों किडनी खराब होने की जानकारी मिली। उन्होंने रात में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को ईमेल द्वारा मामले की सूचना देकर बीमार पत्रकार को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। महानिदेशक सूचना ने भी मामले का तत्काल संज्ञान लिया। जिसके बाद अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी द्वारा भट्ट को बीमार पत्रकार के आवेदन संबंधी औरचारिकताएं पूरी कराने और मदद का आश्वासन दिया गया है। भट्ट ने अपने संपर्कों से रायपुर निवासी बीमार पत्रकार का फोन नम्बर लेकर रात में ही उनसे वार्ता की। उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र