हरिद्वार। धर्मनगरी में वाल्मीकि जयंती का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर महर्षि वाल्मिीकि की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ भीमगोड़ा वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि के चित्र और मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेका। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर पूरे विश्व को एक संदेश दिया। जिसमे एक पुत्र को अपने पिता को दिए वचन को कैसे निभाना चाहिए,एक भाई का भाई से प्रेम,मर्यादा में रहकर कैसे जीवन व्यतीत करना। उक्त सभी कुछ रामायण से सीखने को मिलता है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे समाज का मार्गदर्शन किया। महर्षि वाल्मिीकि ने बताया कि अहंकार सबकुछ नष्ट कर देता है। अहंकार के चलते ही रावण का पूरा कुल नष्ट हो गया। इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, राजेंद्र श्रमिक, सुरेंद्र तेश्वर आदि भी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment