Skip to main content

Posts

संत शिरोमणी रविदास मंदिर समिति ने निकाली शोभायात्रा

 हरिद्वार। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणी रविदास मंदिर समिति कनखल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। रामकृष्ण मिशन रोड़ स्थित गुरू रविदास मंदिर से शुरू हुई सुंदर झांकियों और बैण्डबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, झंडा चैक, ज्वालापुर रोड़, थाना कनखल होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का कई स्थानों पर श्रद्धालुजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संत शिरोमणी रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष राममूर्ति ने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास के विचार और उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। संत रविदास ने तत्कालीन समाज में व्याप्त जाति प्रथा जैसी बुराईयों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। समाज को भक्ति के साथ कर्म का संदेश दिया। सभी को संत रविदास के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राममूर्ति,महामंत्री रूपेश कुमार,कोषाध्यक्ष संदीप, विवेक,छोटू,रोहित,आनंद,विशाल,गौतम,मोहित,रोहित कटारिया,टिंकू कटारिया,दीपक,सुमित कुमार, विशाल,नरेश,मे

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे साकेतवासी महंत जानकीदास-जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य

 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री लक्ष्मी निवास आश्रम एवं हनुमान बाग आश्रम के परमाध्यक्ष महंत जानकीदास महाराज का निधन होने से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गयी। खड़खड़ी शमशान घाट पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों की उपस्थिति में महंत जानकीदास महाराज का अंतिम संस्कार किया गया। साकेतवासी महंत जानकीदास के शिष्य स्वामी गणेशदास ने उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। इस दौरान संत महापुरूषों ने महंत जानकीदास की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने साकेतवासी महंत जानकीदास को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महंत जानकीदास त्याग,तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनके निधन से संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सनातन धर्म संस्कृति मे प्रचार प्रसार में साकेतवासी महंत जानकीदास महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण का संकल्प लेना चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि साकेतवासी

मायापुर ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने की भूपतवाला की कालोनियों में सीवर लाईन डलवाने की मांग

 हरिद्वार। कांग्रेस के मायापुर ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को ज्ञापन देकर उत्तरी हरिद्वार में भूपतवाला की कालोनियों में सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार संत बहुलय क्षेत्र है। विभिन्न आश्रमों में निवासी कर रहे संतों के साथ हजारों परिवार भी क्षेत्र में निवास करते है। साथ ही प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते है। लेकिन क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध नही हैं। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि गायत्री विहार,गंगोत्री विहार,सत्यम विहार,भारत माता पुरम,श्रदापुरम, गरीबदासीय पुरम,जसविंदर इंक्लेव जैसी 20वर्षो पुरानी कालोनियों में भी सीवर नही है। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द क्षेत्र में सीवर लाइन बिछवायी जाए। कांग्रेस नेता ओम पहलवान,संदीप भट्ट व एकलव्य गोस्वामी ने भी सांसद निशंक से सीवर लाइन बिछाने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में तरुण सैनी, विक्की राजपूत, विशाल राजपूत, रोहित यादव आदि शामिल रहे

पुण्य तिथी पर संतों ने दी ब्रह्मलीन महंत अवधूत स्वामी गोपालदेव महाराज को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज के संयोजन में ब्रह्मलीन महंत अवधूत स्वामी गोपालदेव महाराज की पुण्य तिथी समारोह पूर्वक मनायी गयी। संत महापुरूषों ने ब्रह्मलीन महंत अवधूत स्वामी गोपालदेव के धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि संत महापुरूष केवल देह का त्याग करते हैं। उनकी आत्मा सदैव समाज का मार्गदर्शन करती है। ब्रह्मलीन महंत अवधूत स्वामी गोपालदेव त्याग,तपस्या,सेवा और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थे। समाज की सेवा और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवधूत स्वामी गोपालदेव विद्वान और तपस्वी संत थे। समाज को दिशा देने और विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा में उनका अहम योगदान रहा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सेवा कार्यो में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर महंत शंकरानंद, महंत हरिदास,गंौ गंगा सेवा धाम के अध्यक

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की मांग केंद्रीय नीति आयोग की सिफारिशें लागू करें

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर केंद्रीय नीति आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चैधरी चरण सिंह ने बताया कि केंद्रीय नीति आयोग सीनियर केयर रिफॉर्म इन इंडिया ने बुजुर्ग आबादी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और मुख्य आर्थिक धारा में समायोजित करने के जरूरी उपायो को रेखांकित किया है। देश में 78 फीसदी बुजुर्गों के पास कोई पेंशन योजना नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या कुल आबादी का 12.8 फीसदी है। जो 2050 तक 19 फीसदी अर्थात साढ़े 26 करोड़ हो जाएंगे। बुजुर्गो की इस आबादी में बड़ी संख्या मजदूरों और असंगठित क्षेत्र की है। ऐसे में उनकी सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा ज्यादा महत्वपूर्ण  है। केंद्र सरकार बुजुर्गों की मदद के लिए अनेक कदम उठा रही है। लेकिन बुजुर्गों में जागरूकता के अभाव और प्रशासनिक जटिल प्रक्रियाओं की वजह से वे लाभ से वंचित हो रहे हैं। बुजुर्ग अपनी आजीविका के लिए अपनी बचत पर निर्भर हैं। ऐसे में बुजुर्गों की जमा रकम पर ब्याज दर मे वृद्धि होनी च

शिवालिकनगर नगर पालिका के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का नागरिकों ने किया स्वागत

 हरिद्वार। शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का वार्ड 13 श्रीराम कालोनी, नवोदय नगर के निवासियों ने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों व पांच साल के सफलतम कार्यकाल के लिए स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक कोने में विकास कार्य किए गए हैं। चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे उन्हें प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में पूरा किया है। नवोदय नगर में सड़क,नाली,पुलिया,हाई मास्क लाईट,पार्क क सौन्दर्यकरण,बैंचें,सोलर लाईट,हैंडपंप, स्ट्रीट लाईट आदि अनेक विकास कार्य कराए। जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने का पूरा प्रयास किया गया। सड़के बनने से आम लोगों को सुविधा हुई है। राजीव शर्मा ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने आह्वान भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल मंत्री अशोक शर्मा,दीपक नौटियाल,सुनील कौशिक, अवधेश र

शिवालिकनगर नगर पालिका के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का नागरिकों ने किया स्वागत

हरिद्वार। शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का वार्ड 13 श्रीराम कालोनी, नवोदय नगर के निवासियों ने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों व पांच साल के सफलतम कार्यकाल के लिए स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक कोने में विकास कार्य किए गए हैं। चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे उन्हें प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में पूरा किया है। नवोदय नगर में सड़क,नाली,पुलिया,हाई मास्क लाईट,पार्क क सौन्दर्यकरण,बैंचें,सोलर लाईट,हैंडपंप, स्ट्रीट लाईट आदि अनेक विकास कार्य कराए। जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने का पूरा प्रयास किया गया। सड़के बनने से आम लोगों को सुविधा हुई है। राजीव शर्मा ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने आह्वान भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल मंत्री अशोक शर्मा,दीपक नौटियाल,सुनील कौशिक, अवधेश रा