Skip to main content

Posts

धार्मिक अनुष्ठानों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार-स्वामी कैलाशानंद गिरी

 हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे विश्व का कल्याण होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नील घारा गंगा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर सिद्ध पीठ है। भक्तों और विश्व के कल्याण के लिए मंदिर में 15दिनों तक नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मां दक्षिण काली के निमित्त हवन यज्ञ के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यंत्रार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों में यंत्र पूजन का बड़ा महत्व है। यंत्र मेें स्वयं मां भगवती और भगवान वास करते हैं। यंत्र पूजन से दैहिक, दैविक एवं भौतिक ग्रह शांत होते हैं। कुंडलिनी जागृत होती है। इस दौरान स्वामी अवीतांनद सहित संत-महापुरूष एंव भक्त मौजूद रहे।   

बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करते हैं भगवान हनुमान-महंत कौशल गिरी

 हरिद्वार। बिल्केश्वर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री पंचायती आनन्द अखाड़े के थानापति महंत कौशल गिरी एवं श्रीमहंत शंकरानंद के सानिध्य में बजरंग बली की विशेष आरती की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए महंत कौशल गिरी एवं श्रीमहंत शंकरानंद ने कहा कि भगवान हनुमान भक्तों को बल, बुद्धि ओर विद्या प्रदान करते हैं। नियमित रूप से और पूर्ण विधि विधान से बजरंग बली की आराधना करने वाले भक्तों के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अंर्तमन में व्याप्त अज्ञान रूपी अधंकार दूर हो जाता है। सात्विक विचारों का उदय होता है। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर माता संतोष गिरी, अतिश मिश्रा,सौरभ शर्मा,मोहित,तरूण देवली,प्रदीप पांडे,पंडित उमानाथ शास्त्री आदि मौजूद रहे। 

आसुरी शक्तियों से रक्षा के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं भगवान-स्वामी भास्करानंद

 हरिद्वार। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्कारानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और आयोजन करना कल्याणकारी है। सप्त सरोवर मार्ग स्थित अखण्ड दयाधाम में गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर की और से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का आतंक और अत्याचार बढ़ता है। तब-तब मानवता की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेकर पृथ्वी पर आते हैं। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान नारायण ने श्रीकृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया। कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के अनेक प्रत्यन किए। श्रीकृष्ण को मारने के लिए उसने पूतना समेत अनेक राक्षसों का भेजा। लेकिन श्रीकृष्ण की लीलाओं से पार नही पा सके। श्रीकृष्ण ने कंस और उसके राक्षसों का वध कर मानवता को अत्याचारों से मुक्ति दिलायी। स्वामी भास्कारानंद महाराज ने कहा कि भक्त और भगवान की कथा श्रीमद्भागवत कथा को पांचवा वेद कहा गया है। कथा श्रवण के प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासतौर पर गंगा तट पर संतों के सानिध्य मे

हनुमान जंयती पर जूना अखाड़े के संतों ने निकाली शोभायात्रा

 हरिद्वार। हनुमान जयंती के पर्व पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के दुख हरण हनुमान मंदिर में पवन पुत्र हनुमान की विशेष पंचरात्र पूजा अर्चना कर नया चोला चढा कर अभिषेक किया गया। इससे पूर्व जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती,श्रीमहंत पूर्ण गिरी,श्रीमहंत पशुपति गिरी,कोठारी महंत महाकाल गिरी,महंत गोविंद गिरी,महंत धीरेंद्र पुरी,महंत ग्वालापुरी,महंत रतन गिरी आदि के संयोजन में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों तथा सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा में हरियाणा पंजाब के अतिरिक्त सैकड़ो स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री दुख हरण हनुमान मंदिर में गत दो दिनों से चल रहे सुंदरकांड का समापन किया गया तथा विशिष्ट यज्ञ किया गया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज तथा दुख हरण हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत आनंद गिरि के संयोजन में एक विशाल संत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जूना अखाड़े के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमहंत केदारपुरी महाराज की

भगवान हनुमान की कृपा से बन जाते हैं बिगड़े काम-स्वामी संतोषानंद देव महाराज

  हरिद्वार। हनुमान जयंती के अवसर पर अवधूम मण्डल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना,संत सम्मेलन,रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर और भजन संध्या का आयोजन किया गया। आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंददेव महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त और संतजन शामिल हुए। श्रद्धालु भक्तों ने आश्रम में स्थित पौराणिक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगलकामना की। संत सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंददेव महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में राम भक्त बजरंग बली को सात चिरंजीवियों में एक माना जाता है। हनुमान जी कलयुग में भी जीवित हैं। बल बुद्धि और विद्या देने वाले हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। उन्होने कहा कि सभी को पूर्ण विधि विधान से हनुमान जी की आराधना और पूजन करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति है। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंग बली सदैव भक्तों की रक्षा करते हैं।

जन-जन के आराध्य हैं बजरंग बली हनुमान-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 श्री बालाजी धाम में धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित श्री बालाजी धाम में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज के संयोजन में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभयात्र का आयोजन भी किया गया। श्री बालाजी धाम से शुरू हुई भव्य झंांकियों व बैण्डबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा भ्रमण के पश्चात वापस धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालु भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभांरभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर किया। इस दौरान सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान आसुरी शक्तियों का नाश कर भक्तों को अभय प्रदान करते हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंग बली हनुमान जन-जन के आराध्य हैं। हनुमान जी बल,बुद्धि और विवेक के प्रतीक तथा आदर्श मित्र हैं। रामकाज के लिए धराधाम पर अवतरित हुए हनुमान जी कलयुग में भक्तों क

जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया

 हरिद्वार। भगत सिंह चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र का 19वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं तथा बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पं.पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था वर्ष 2005 से लगातार युवा प्रतिभाओं के परिष्करण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। बदलते प्राकृतिक वातावरण और युवा वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्था ने युवा प्रतिभा परिष्करण के साथ ही भविष्य निर्माण और जलवायु परिवर्तन पर भी कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। जिससे युवा वर्ग उत्साहित है और निकट भविष्य में यह संस्था युवा वर्ग के लिए भविष्य निर्माण के क्षेत्र में काफी उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह परिहार ने नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पं.पदम प्रकाश शर्मा एवं सचिव सुखबीर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक संस्था को अपने कार्यक्रमों में समयानुकूल परिवर्त