हरिद्वार। भगत सिंह चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र का 19वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं तथा बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पं.पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था वर्ष 2005 से लगातार युवा प्रतिभाओं के परिष्करण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। बदलते प्राकृतिक वातावरण और युवा वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्था ने युवा प्रतिभा परिष्करण के साथ ही भविष्य निर्माण और जलवायु परिवर्तन पर भी कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। जिससे युवा वर्ग उत्साहित है और निकट भविष्य में यह संस्था युवा वर्ग के लिए भविष्य निर्माण के क्षेत्र में काफी उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह परिहार ने नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पं.पदम प्रकाश शर्मा एवं सचिव सुखबीर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक संस्था को अपने कार्यक्रमों में समयानुकूल परिवर्तन करना चाहिए और यह संस्था अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ओ.पी. चौहान,हिमांशु द्विवेदी,श्रीमती अंजू द्विवेदी,कुलदीप सिंह तथा सुमित्र पांडे सहित संस्था के सहयोगी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment