हरिद्वार। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में वेदाग्रीन में विभिन्न राज्यों में ब्राह्मणों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर वक्ताओं ने चिंता जतायी। संगठित होकर ऐसे तत्वों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों के अलावा सामाजिक गतिविधियों में ब्राह्मण समाज अपना योगदान देता चला आ रहा है। आदि अनादि काल से धार्मिक अनुष्ठनों को संपन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। लेकिन आज विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक अभियान चलाकर ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों में ब्राह्मणों की हत्या किए जाने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता से ब्राह्मण समाज की सुरक्षा को लेकर उपाय करे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से कड़े कदम उठाए जाने की अपील की। सर्वेश पाण्डे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अत्याचारों के खिलाफ संगठ
Get daily news #HARIDWAR