Skip to main content

Posts

चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में चैंकिग के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ ही ढाई हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस के अनुसार शनिवार को  पुलिस को गैस प्लांट चैकी क्षेत्र में चरस की तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। पुलिस ने लक्ष्मीपुरम के कच्चे रास्ते से आरोपी शौकीन (31) पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व ढाई हजार रुपये बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

40 नये संक्रमित मरीजों की पहचान के साथ ही संक्रमितों की संख्या 11119

 हरिद्वार। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमित नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जनपद में कोरोना वायरस के 40 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 11119 हो गई है। शनिवार को 3110 व्यक्तियांे के सैंम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये। दूसरी ओर 5949 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। जबकि जनपद में एक्टिव कंटेंनमेंट जोनों की संख्या घटकर शून्य पर बरकरार हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार शनिवार को 12 कोरोना के मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हलांकि अब 5949 लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 62 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। शनिवार को 12 लोगों कोरोना से जंग जीतने पर अस्पताल से घर भेज दिए गए। जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 62 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है। शनिवार को 3110 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजे गये। जबकि 5949 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अबतक जनपद से 229167 लोगों की रिपोर्ट जा

भाजपा नेता के बीच विवाद को लेकर कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला

 हरिद्वार। रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान और भाजपा नेता नरेश शर्मा के बीच विवाद को लेकर कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी से मिला। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक को धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता नरेश शर्मा की पत्नी कनखल के हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। इसी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान ने सूचना के अधिकार में कुछ जानकारियां विभाग और स्कूल से मांगी थी। रिटायर्ड शिक्षक बालियान का आरोप है कि नरेश शर्मा ने उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत कनखल थाने में की। वहीं, नरेश शर्मा ने भी बालियान पर उनकी पत्नी से पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी हुई है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से मुलाकात की और मुकदमा दर्ज न होने पर कनखल की पुलिस पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहता कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर बेलगाम हो रहे हैं। उन्हें मनमानी नहीं करने दी जाएगी। ब्लॉक

डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई- डॉ. जयपाल सिंह चैहान

 हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चे की ओर से संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने एक ऐसे संविधान की रचना की, जिसके आधार पर क्षमता और सद्भाव के साथ सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो। सभी को समान रूप से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो। देश के संविधान में निहित कानूनों का पालन करते हुए देश की एकता सुरक्षा व अखंडता को सर्वोपरि रखा। ऐसी सोच के साथ 2018 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को तैयार संविधान को देश को समर्पित किया। कहा कि आजादी के लगभग 60 वर्षों तक जो सम्मान बाबा साहब को मिलना चाहिए था, उस समय की कांग्रेस सरकार ने वह सम्मान नहीं दिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जब भाजपा गठबंधन की सरकार बनी, तब अटल ने बाबा साहब के तैलीय चित्र को संसद में लगवाया और बाबा साहब को भारत रत्न से अलंकृत किया। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जिस तरह स

संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.अंबेडकर को नमन

 हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर जगजीतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम के सह आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि आज ही के दिन डा.अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को संविधान सभा ने स्वीकृति प्रदान की थी और देश ने इसे अंगीकार किया था। संविधान में निहित मूल्यों व आदर्शो का स्मरण हमें करना चाहिए। अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया भारतीय संविधान दुनिया को सबसे बड़ा संविधान है। सभी को संविधान में मिले अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करते हुए संविधान का आदर करना चाहिए। नागरिकों का परम कर्तव्य है कि भारत के लोकतंत्र को बचाने व उसकी मर्यादा को कायम रखने के लिए डा.अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। मनोज प्रालिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को आत्मसा

अवैध शराब सहित दो पकड़े,156 पव्वे बरामद

 हरिद्वार। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए कनखल पुलिस ने स्कूटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जगह से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से देशी व अंग्रेजी शराब के 156 पव्वे बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारगढ़ा निवासी नवल किशोर को देशी शराब के 44 पव्वों के साथा गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त नवल किशोर के खिलाफ अवैध शराब बिक्री व सट्टे की खाईबाड़ी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा झण्डा चैक के पास से स्कूटी पर अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब सप्लाई करने जा रहे बैलमण्डी जगजीतपुर निवाासी आजाद को अंग्रेजी शराब राॅयल स्टेग के 112 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नेे उसे गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है। आरोपी आजाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अलावा पाॅक

विश्व का श्रेष्ठ संविधान है भारतीय संविधान-बत्रा

 हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हरिद्वार में भेल की स्थापना में विशेष भूमिका निभाने वाले प्रथम लोकसभा के सांसद व संविधान सभा के सदस्य रहे पंडित हीरा वल्लभ त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संविधान का प्रकाशन देहरादून में हुआ था एवं भारतीय भारतीय संविधान हाथ से लिखकर हिंदी, अंग्रेजी भाषा में कैलिग्राफ किया गया था। इसे टाईप या प्रिंटिंग नहीं किया गया। डॉ बत्रा ने कहा कि संविधान एक किताब नहीं बल्कि यह राष्ट्र का जीवन दर्शन है। उन्होंने मौलिक अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा की मौलिक अधिकार निर्बाध नहीं है तथा उन पर राज्य युक्तियुक्त नियंत्रण एवं प्रतिबंध लगा सकता है। भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसमें राज्य की शक्ति एवं नागरिकों के अधिकारों के मध्य एक अनोखा संतुलन स्थापित किया गया है। मौलिक अधिकार और संविधान वह ढांचा है जो मनुष्य को विकास और सुरक्षा प्रदान करता है। देश का सर्वोच्च कानून संविधान है और इसकी रक्षा की जिम्मेदारी सर्वोच्च न्यायालय की है। मुख्य छात