हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चे की ओर से संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने एक ऐसे संविधान की रचना की, जिसके आधार पर क्षमता और सद्भाव के साथ सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो। सभी को समान रूप से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो। देश के संविधान में निहित कानूनों का पालन करते हुए देश की एकता सुरक्षा व अखंडता को सर्वोपरि रखा। ऐसी सोच के साथ 2018 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को तैयार संविधान को देश को समर्पित किया। कहा कि आजादी के लगभग 60 वर्षों तक जो सम्मान बाबा साहब को मिलना चाहिए था, उस समय की कांग्रेस सरकार ने वह सम्मान नहीं दिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जब भाजपा गठबंधन की सरकार बनी, तब अटल ने बाबा साहब के तैलीय चित्र को संसद में लगवाया और बाबा साहब को भारत रत्न से अलंकृत किया। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जिस तरह से शोषित वंचित दलित वर्ग के लिए काम किया। वह बाबा साहब के कारण ही है। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से समाज वह देश के हित में किए गए योगदान को याद कराना है। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, मंडलाध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद मनोज प्रालिया आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment