हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर जगजीतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम के सह आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि आज ही के दिन डा.अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को संविधान सभा ने स्वीकृति प्रदान की थी और देश ने इसे अंगीकार किया था। संविधान में निहित मूल्यों व आदर्शो का स्मरण हमें करना चाहिए। अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया भारतीय संविधान दुनिया को सबसे बड़ा संविधान है। सभी को संविधान में मिले अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करते हुए संविधान का आदर करना चाहिए। नागरिकों का परम कर्तव्य है कि भारत के लोकतंत्र को बचाने व उसकी मर्यादा को कायम रखने के लिए डा.अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। मनोज प्रालिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा व न्याय जगत में काम कर देश दुनिया को प्रेरणा दी। संविधान दिवस के रूप में भाजपा लगातार कई कार्यक्रम देश में आयोजित कर रही है। युवा वर्ग को बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद लोकेश पाल, पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री संजय ंिसंह, अमित वालिया, उमेश बर्मन, मोहित प्रालिया, सन्नी, कमल राजपूत आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment