’’राष्ट्रहित सर्वोपरि विषय पर आयोजित संगोष्ठी का कृषिमंत्री ने किया शुभारंभ हरिद्वार। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जब भी कोई निर्णय ले, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर ले। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी व आत्मनिर्भर बनाने में अपनी शक्ति को लगायें। होटल क्लासिक हेरिटेज, शिवालिक नगर में राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित ’’राष्ट्रहित सर्वोपरि’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की पहचान उसके देश से होती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारत के शौर्य की गााथा पूरे विश्व में मिलती है। चाणक्य ने भारत की अखण्डता के लिये जो प्रयास किये, उसे हम सभी लोग जानते हैं। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता में आदिगुरू शंकराचार्य की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त शासक है। मुख्य अति
Get daily news #HARIDWAR