Skip to main content

लावारिस आत्माओं को मिली गंगा की गोद, 9216 मृतकों की अस्थियां गंगा में विसर्जित


 हरिद्वार। करोना काल में असमय काल का ग्रास बने लोगों को आखिरकार मुक्ति मिल ही गई। देवोत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में लावारिस अस्थियों को धर्म नगरी हरिद्वार के सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं 100 किलो दूध की धारा के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। संस्था की ओर से लगातार 20 वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में 9216 लोगों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई है। इस मौके पर श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि देवस्थान सेवा समिति द्वारा किया जाने वाला लावारिस अस्थियों का विसर्जन कार्य अत्यंत पुण्य दायी है। लावारिस का वारिस बनने के लिए वह देवस्थान सेवा समिति के अध्यक्ष महामंत्री सहित पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। संस्था के महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि देवोत्थान सेवा समिति से जुड़े लोग वैसे तो 19 सालो से लगातार देशभर इकठ्ठा करके हजारो लावारिस अस्थियो को गंगा में प्रवाहित करते चले आ रहे है। लेकिन इस बार खास बात ये है कि इन अस्थियों में ज्यादातर अस्थियाँ उन लोगो की थी जिनकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। विजय शर्मा बताया कि विशेष तौर पर कोरोना से मरने वाले लोगो के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के घाटों से अस्थियां उठाकर वो हरिद्वार लाये और पुरे विधि विधान के साथ सती घाट पर गंगा में प्रवाहित किया। साल 2003 में उन्होंने इस काम की शुरुआत की थी और अब तक उन्होंने लगभग 15100 लोगो की अस्थियों को गँगा में प्रवाहित कर मोक्ष दिला चुके है। देवस्थान सेवा समिति के साथ इस बार हरिद्वार की पुण्यदायी अभियान सेवा समिति से जुड़े लोगों ने भी अस्थियों का विसर्जन करने में मदद की है। संस्था के अध्यक्ष सतेंद्र चैधरी ने बताया कि आगे भी उनका ये अभियान जारी रहेगा। पुण्यदायी अभियान सेवा सामिति के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने ये काम करने वाले लोगो को भगीरथ की संज्ञा दी और कहा कि जो पुण्य आत्माओं को मोक्ष दिलाने का काम कर रहे है वो किसी राजा भगीरथ से कम नही है। योगेन्द्र सिंह मान,किरणदीप कौर, रामकिशन लोहिया, शारदा प्रसाद,नमन शर्मा, आशीष कश्यप, विजय कुमार,निखिल कप्तान सिंह, गोपाल शर्मा, गोपाल वर्मा,सुनील डेढा,दयादत्त भारद्वाज,वीर भाई रामनाथ लूथरा,सुमन गुप्ता, एडवोकेट राजेश कुमार सहित भारी संख्या में सहयोगी रहे। पं.राजीव तुम्बडिया,सह प्रांत प्रमुख उमेश कौशिक,मंत्री टीना शर्मा, दिनेश भारद्वाज, रविन्द्र गोयल सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पितृदेवो का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।