Skip to main content

भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी व आत्मनिर्भर बनाने में अपनी शक्ति को लगाये-सुबोध उनियाल

’’राष्ट्रहित सर्वोपरि विषय पर आयोजित संगोष्ठी का कृषिमंत्री ने किया शुभारंभ


 हरिद्वार।  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जब भी कोई निर्णय ले, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर ले। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी व आत्मनिर्भर बनाने में अपनी शक्ति को लगायें। होटल क्लासिक हेरिटेज, शिवालिक नगर में राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित ’’राष्ट्रहित सर्वोपरि’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की पहचान उसके देश से होती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारत के शौर्य की गााथा पूरे विश्व में मिलती है। चाणक्य ने भारत की अखण्डता के लिये जो प्रयास किये, उसे हम सभी लोग जानते हैं। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता में आदिगुरू शंकराचार्य की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त शासक है। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये आरएसएस के डाॅ0 इन्द्रेश कुमार ने ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ एवं सर्वे भवन्तु सुखिन-सर्वे सन्तु निरामया का उल्लेख करते हुये कहा कि विश्व में भारत ने सबसे पहले मित्रता की नींव डाली। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता ईश्वर देता है, जबकि मित्रता का रिश्ता मानवीय है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जिस पद या स्थान पर बैठा है, वह अगर मानव कल्याण के लिये कार्य करता है, तभी लम्बे समय तक लोग उसे याद रखते हैं। इस अवसर पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुये उन्होंने कहा कि आज पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती है, जिन्होंने अन्त्योदय का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि दीन-दुःखी उठेगा तो भारत महान बनेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य की इज्जत जीवन मूल्यों से होती है। उन्होंने कहा कि हमें त्याग व बलिदान का संकल्प लेना होगा। डाॅ0 इन्द्रेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की पहचान उसके देश से है। उन्होंने कहा कि आज का भारत एक नया भारत है। उन्होंने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। उन्होंने कहा कि भारत की 54 प्रतिशत से अधिक की आबादी इस समय युवाओं की है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये महामण्डलेश्वर स्वामी उमाकान्तानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि युवा शक्ति बहुत ही अद्भुत है। उन्होंने आदिगुरू शंकराचार्य, आइंसटीन, राइट ब्रदर्स, स्वामी विवेकानन्द, स्वामी रामतीर्थ, सन्त ज्ञानेश्वर, खुदीराम बोस आदि का उदाहरण देते हुये कहा कि अगर आप विश्व के इतिहास का अध्ययन करेंगे, तो पायेंगे कि विश्व के सारे बड़े-बड़े कार्य युवावस्था में ही हुये हैं। कार्यक्रम में सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, डाॅ0 इन्द्रेश कुमार, महामण्डलेश्वर स्वामी उमाकान्तानन्द सरस्वती महाराज को पुष्पगुच्छ, शाॅल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर रविन्द्र त्रिपाठी को उद्योग के क्षेत्र में, सरिता मुखर्जी को समाज सेवा, मां आस्था को धार्मिक, राजकुमार मुखर्जी को कोविड-19 में लोगों की मदद करने, प्रीति बाला रतूड़ी, मनवीर सिंह को आत्मनिर्भर भारत के लिये कार्य करने, दिलीप, मुकेश आदि को भी प्रतीक चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...