Skip to main content

Posts

पंचायत चुनाव को लेकर आप की बैठक

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक एक होटल में हुई। जिसमें जिला संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव और आगामी नगर निकाय चुनाव समेत 8 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंच की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा एवं संचालन महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने किया। जिला कार्यकारिणी, विधानसभा और मोर्चा अध्यक्ष द्वारा प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी रुड़की प्रेम सिंह, प्रभारी युवा मोर्चा उमा सिसोदिया, प्रभारी ऋषिकेश डिंपल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा और नगर निगम सर्च कमेटी अध्यक्ष सुधा पटवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन समन्यक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी हर चुनाव को मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गयी है। पिछले चुनाव से सबक लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा आज भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। प्रभारी अल्पसंख्

विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज ने किया अंजना गिरि का स्वागत

  हरिद्वार। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सानिध्य में गोस्वामी समाज ने राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरी, उत्तराखण्ड महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु गिरी, महासचिव मिनी पुरी, मीडिया प्रभारी मिथलेश गिरी के नेतृत्व में विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजना गिरि का चारधाम का प्रतीक चिन्ह भेंटकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि दशनाम गोस्वामी समाज सन्त समाज का अभिन्न अंग है। सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में दशनाम गोस्वामी समाज अग्रणी भूमिका निभाता चला आ रहा है। प्राचीन काल से गोस्वामी समाज भगवान भोलेनाथ और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना आराधना कर समाज को दिशा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के महंत अंकित पुरी, प्रदेश महासचिव शिवशंकर गिरि,सचिव प्रदीप गिरि,पूर्व महासचिव विशाल गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष शिवम गिरि,महेश पुरी आदि लोग उपस्थित रहे।

महाराज अग्रसेन के विचारों को आमजन तक पहुंचाएं-प्रेमचंद अग्रवाल

 हरिद्वार। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ मुख्य अतिथी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर 47 वर्ष पूर्व 1975 में स्थापित अखिल भारतीय अग्रवान सम्मेलन का गठन किया गया था। संगठन उन उद्देश्यों को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्र समाज ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के प्रवर्तक है। महाराजा अग्रसेन मानवता के पुजारी, अहिंसावादी, दानवीर, धर्मपरायण, राष्ट्रभक्त, समाजवाद के प्रणेता थे। संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात कर समाज हित में कार्य करने और महाराजा अग्रसेन के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के विशेष प्रयासों से 1976 में महाराजा अग्रसेन पर भारत सरकार ने 80 लाख डाक टिकट जारी किए। 1994 में संगठन की ओर से समाज हित में नव युवको को सस्त

गौर्खाली समुदाय ने किया हरितालिका जीत महोत्सव का आयोजन

 हरिद्वार। अखिल भारतीय गोरखा महासभा कल्याणकारी समिति की और से हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हाईवे स्थित श्यामसुंदर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में सजी गौर्खाली समुदाय की महिलाओं ने परंरागत नेपाली गीत संगीत पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि नेपाली समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष हरितालिका तीज धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज पर गौर्खाली महिला पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना योगदान करना चाहिए। अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि हरितालिका तीज पर पिता बेटियों को मायके बुलाकर उनका आदर सत्कार करते हैं और उनका मनपसंद भोजन कराकर वस्त्र इत्यादि उपहार भेंट करते हैं। लोकनाथ सुवेदी व लक्ष्मण ओझा ने कहा कि हरितालिका तीज विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। परिवारों के पालन पोषण में महि

जैविक खेती व उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही सरकार-नरेश बंसल

  हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया आर्गेनिक व बाइब्र्रेंट प्रदर्शनी के अंतिम दिन राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल,रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सेमिनार को संबोधित किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आर्गेनिक खेती व उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी और प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। किसानों को जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारियां सेमिनार के माध्यम से युद्ध स्तर पर दिया जाना जैविक एवं आयुर्वेद को समूचे समाज तक पहुंचाने की कोशिशें रंग ला रही हैं। प्रेमनगर आश्रम में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रदर्शनी निश्चित रूप से लाभदायक होगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जैविक एवं आयुर्वेद को समाज के समक्ष पहुंचाने का यह माध्यम अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। जैविक उत्पाद शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीर

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता महंत शुभम गिरी

  हरिद्वार। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। इस दौरान महंत शुभम गिरी ने अखिलेश यादव को हरिद्वार में होने जा रहे जिला पंचायत चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया वे स्वयं भी जमालपुर कलां या निरंजनपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। महंत शुभम गिरी ने कहा कि वे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद वे पार्टी की और से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि जमालपुर कलां में नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप किए जाने के कारण वहां के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी ग्रामीण क्षेत्र में तमाम समस्याओं से लोग परेशान हैं। जिसके समाधान के लिए वे लगातार संघर्ष करेंगे। महंत शुभम गिरी ने कहा कि उनका लक्ष्य जिला ंपंचायत के अलाव अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव, 2024 लोकसभा व 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करना है। महंत शु

राजेंद्र श्रमिक बने जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

 हरिद्वार। मजदूर नेता राजेंद्र श्रमिक जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। हलद्वानी में आयोजित यूनियन की प्रदेश इकाई की बैठक में फेडरेशन वरिष्ठ नेता एके मिश्रा, विशिष्ठ अतिथी संतोष कुमार की मौजूदगी में हुए यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में राजेंद्र कुमार श्रमिक अध्यक्ष,जगदंबा प्रसाद चमोली महामंत्री,नवीन कुमार कपिल कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष,सुनील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। अनंत विजय पालीवाल व आलोक शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। यूनियन सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक व महामंत्री जगदंबा प्रसाद चमोली सहित समस्त कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री यूनियन के पूर्व महामंत्री अनंत विजय पालीवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।