Skip to main content

गौर्खाली समुदाय ने किया हरितालिका जीत महोत्सव का आयोजन


 हरिद्वार। अखिल भारतीय गोरखा महासभा कल्याणकारी समिति की और से हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हाईवे स्थित श्यामसुंदर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में सजी गौर्खाली समुदाय की महिलाओं ने परंरागत नेपाली गीत संगीत पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि नेपाली समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष हरितालिका तीज धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज पर गौर्खाली महिला पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना योगदान करना चाहिए। अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि हरितालिका तीज पर पिता बेटियों को मायके बुलाकर उनका आदर सत्कार करते हैं और उनका मनपसंद भोजन कराकर वस्त्र इत्यादि उपहार भेंट करते हैं। लोकनाथ सुवेदी व लक्ष्मण ओझा ने कहा कि हरितालिका तीज विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। परिवारों के पालन पोषण में महिलाएं विशेष भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के संरक्षण सवंर्द्धन के लिए उन्हें शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। समाजसेवी शमशेर बहादुर बम, सुशील पांडे व कमल खड़का ने कहा कि हरितालिका तीज के अवसर पर सभी को संगठित होकर समाज के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। संगठित होकर ही समाज की समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है। बुराईयों को समाज से समाप्त करने के लिए मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। कन्याओं की सुरक्षा को लेकर सभी को संकल्प लेना होगा। कमल खड़का ने बताया कि कार्यक्रम में देहरादून, ऋषिकेश,रायवाला,रूड़की,छिद्दरवाला,हरिद्वार के नेपाली समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विष्णु भट्टराई,मधु शर्मा,शारदा सुबेदी,तारा ग्वाली,बंदना पंत,पंचना ठाकुर,तनुजा शर्मा, सपना खड़का,कमला सुबेदी,वन्दना शर्मा,रेखा शर्मा,लक्ष्मी पुराजुले, मंगला शर्मा आदि ने नेपाली नृत्य व गायन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।