Skip to main content

Posts

पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर जिलाधिकारी ने मैट्रो अधिकारियों,व्यापारियों संग की बैठक

  हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल कारपोरेशन लि0 देहरादून के अधिकारियों तथा हरिद्वार व्यापार मण्डल आदि के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में,शहर व्यापार मण्डल, हरिद्वार द्वारा पी०आर०टी० (पॉड टैक्सी) परियोजना के रूट के सम्बन्ध में शासन को उपलब्ध कराये गये सुझावों के सन्दर्भ में, शासन द्वारा इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित करने के निर्देशों के क्रम में, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 एवं शहर व्यापार मण्डल, हरिद्वार, श्रीगंगा सभा,धर्मशाला एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में जिलाधिकारी के सम्मुख सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 के अधिकारियों ने विस्तार से अपना-अपना पक्ष रखा। सभी पक्षों को एक-एक करके सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो तथ्य सामने आये हैं, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये, उनके निष्कर्षों से शासन को अवगत कराया जायेगा। इस अवसर प

डायनेमिक स्पोर्ट्स अकैडमी मिस्सरपुर ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस,

 नेशनल वुशु कोच आरती सैनी को ’लाइव अचीवमेंट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित, खेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक- स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार। डायनेमिक स्पोर्ट्स अकैडमी मिस्सरपुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को याद किया उनकी स्मृति में हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने विभिन्न खेलों में अपनी सेवाएं देने वाले 9 खिलाड़ियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया समारोह में पिछले एक दशक से लड़कियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण देने वाली नेशनल वुशु कोच आरती सैनी को सामाजिक संस्था जन अधिकार अभियान की ओर से ’लाइव अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया मुख्य अतिथि ने उन्हें शॉल,अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है खेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक है खेलों से जहां मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं उन्हें खेल समाज से जोड़ते हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर

लोक कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना

 हरिद्वार। सावन के अंतिम सोमवार को लोक कल्याण के लिए कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर स्वामी गर्व गिरि ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार को लोक कल्याण व अखण्ड भारत की कामना को पूर्ण करने के लिए भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु है अपने भक्तों के समर्पण भाव से की गई आराधना से प्रसन्न होकर जीवन का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए आश्रम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना आराधना अनवरत् रूप से जारी रहती है। स्वामी गर्व गिरि ने श्रद्धालु भक्तों से कहा कि देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ तीर्थनगरी हरिद्वार से विशेष संबंध है। भगवान भोलेनाथ सावन के महीने में तीर्थ नगरी हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव,दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल,बिलेश्वर महादेव, गौरी शंकर महादेव मंदिरों में वास करने के साथ-साथ तीर्थनगरी हरिद्वार के प्रत्येक क्षेत्र में वास करते हैं आज सावन का अंतिम सोमवार है। सावन का महीना कुछ द

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

 हरिद्वार। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचन्द के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा 21वर्ष के कम आयु के बालक-बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच हरिद्वार स्टेडियम एवं खेलो इंण्डिया पुरूषटीम के मध्य खेला गया जिसमें खेलों इण्डिया टीम 2-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता का द्वितीय मैच पतंजलि गुरूकुल एवं स्टेडियम हरिद्वार के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम हरिद्वार पुरूष वर्ग 5-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का तृतीय मैच बालिका हास्टल एवं स्टेडियम रोशनाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें बालिका हॉस्टल 3-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का चतुर्थ मैच एस०वी०आर०एम० हरिद्वार एवं खेलो इण्डिया महिला टीम के मध्य खेला गया जिसमें एस०आर०वी०एम० 4-0से विजयी रही। प्रतियोगिता में सौरभ पटवाल,सुमित चौहान,विशेषपाल,विजयपाल,स्वाति कटारिया,पदम सिंह कंडारी निर्णायक रहे। इसके अतिरिक्त इण्डोर कीड़ा हाल रोशनाबाद में 13वर्ष एवं 17वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं तथा ओपन पुरूष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता

देव संस्कृति विवि में आयोजित व्याख्यानमाला में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया  हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को गायत्रीकुंज,हरिद्वार में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन भी किया। जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी ‘समस्याएं आज की, समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की और शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गायत्री के सिद्ध साधक, विचार क्रान्ति अभियान के सूत्रधार, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान

संत समाज ने दी जय मां मिशन की संस्थापिका ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज को श्रद्धांजलि

 हरिद्वार। जय मां मिशन की संस्थापिका ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर श्री उषा माता महाराज की 18वीं पुण्य तिथी पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित जयं मां आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थी। उनका त्यागमयी जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि संत समाज की प्रेरणा स्रोत ब्रह्मलीन उषा माता महाराज दिव्य आत्मा थी। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण था। स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी एवं स्वामी दिनेश दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में ब्रह्मलीन उषा माता महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज दिव्य आत्मा थे। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महा

अभिनेता राजपाल यादव व यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने श्री दक्षिण काली मंदिर में किया रूद्राभिषेक

 स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की साधना के फलस्वरूप देश विकास के नए सोपान तय करेगा-बेबी रानी मौर्य  हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल तथा यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शामिल हुई और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रूद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राजपाल यादव व बेबी रानी मौर्य को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव के परम भक्त हैं। उनके द्वारा लगातार 18 घंटे एक ही आसन में बैठकर रूद्राभिषेक करना अदभूत है। वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो मां श्री दक्षिण काली के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद अवश्य लेते हैं। उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत