Skip to main content

संत समाज ने दी जय मां मिशन की संस्थापिका ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। जय मां मिशन की संस्थापिका ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर श्री उषा माता महाराज की 18वीं पुण्य तिथी पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित जयं मां आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थी। उनका त्यागमयी जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि संत समाज की प्रेरणा स्रोत ब्रह्मलीन उषा माता महाराज दिव्य आत्मा थी। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण था। स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी एवं स्वामी दिनेश दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में ब्रह्मलीन उषा माता महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज दिव्य आत्मा थे। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज से प्राप्त ज्ञान व शिक्षाओं का अनुसरण और संत समाज के आशीर्वाद से गुरू परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देना और सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। साध्वी परम ज्योति मां, साध्वी दिव्य ज्योति मां, साध्वी शीतल ज्योति मां, साध्वी तरूण ज्योति मां, साध्वी पूजा ज्योति मां, जगदीश चावला, पवन गुप्ता, दीपक कुमार ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी हरिहरानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर महंत जसविंदर सिंह,महंत रघुवीर दास,महंत सूरज दास,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,महंत शिवम महाराज, महंत सूर्यमोहन गिरी,स्वामी कृष्णानंद,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,महंत गोविंददास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष व श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।