हरिद्वार,। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जनजागरूकता रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर से बाल्मिीकि चैक तक नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए हर्ष जताया। इस अवसर पर महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लागू होने पर देश में घुसपैठ पर विराम लगेगा। यह बिल किसी की नागरिकता को समाप्त करने वाला नहीं है। जो राजनीतिक दल इस बिल को लोगों में भ्रम की स्थितियां फैला रही हैं। उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है। नागरिकता संशोधन बिल से देश की जनता को लाभ निश्चित मिलेगा। भाजपा नेता शंकर शर्मा व दिनेश पाण्डे ने कहा कि संसद में पूर्ण बहुमत से नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस बिल को लेकर राजनीति करने में लगी हुई है। लोगों को नागरिकता संशोधन बिल की अंदरूनी जानकारियां ले लेनी चाहिए। कुछ लोग बगैर बात के इस बिल का विरोध कर रहे हैं। अजीत कुमार व पूनम मखीजा ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश की जनता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने वाले इस बिल का समर्थन सभी को खुले दिल से करना चाहिए। यह बिल देश की जनता के हित में ऐतिहासिक साबित होगा। खुशी मनाते हुए समर्थन करने वालों में प्रदीप त्यागी, राजकुमार प्रिंस, इष्टदेव सोनी, राजू, जितेंद्र पाण्डे, उदयवीर फौजी, तुसीराम मौर्य, मंगल सैनी, मानसिंह, मांगेराम, मोहन लाल, अनिल, चंदन झा, रामसिंह, संदीप सैनी, नरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, राकेश, कुंवरपाल, रवि शर्मा, सुधीर शर्मा, वत्सल पाल वासु आदि प्रमुख रूप शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment