Skip to main content

डीएफओ के खिलाफ धरने पर बैठे वन विभाग के कर्मचारी,लगाया अभद्रता करने का आरोप

 

हरिद्वार। डीएफओ पर उत्पीड़न व अभद्रता का आरोप लगाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर उत्तरांचल फाॅरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में धरना दिया। हिलबाई पास मार्ग स्थित वन विभाग के कार्यालय पर आयोजित धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि डीएफओ ने कर्मचारियों के प्रति व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया तो उग्र आंदोलन व तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सागर व महामंत्री परमेंद्र कुमार ने कहा कि पदभार संभालने के बाद से ही डीएफओ कर्मचारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कर्मचारियों की शारीरिक बनावट पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगा भी रहे हैं। कर्मचारियों पर कैलेण्डर, कागज फेंक रहे हैं। जिसे लेकर कर्मचारी बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि यदि डीएफओ ने अपने व्यवहार मे ंपरिवर्तन नहीं किया तो शासन से उनके स्थानांतरण की मांग की जाएगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा जोशी ने कहा कि कर्मचारियों को घूसखोर कहना किसी भी तरह से उचित नहीं है। अधिकारी व कर्मचारियों के आपसी समन्वय से ही विभाग का संचालन होता है। लेकिन डीएफओ कर्मचारियों के साथ जिस प्रकार अभद्रता कर रहे हैं। उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। शेखरचंद्र जोशी ने कहा कि वे लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों के साथ काम किया। यह पहली बार है कि किसी अधिकारी के व्यवहार को लेकर कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। लेकिन नवागंतुक डीएफओ कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें काम नहीं करना आता, भ्रष्टाचार करते हैं, घूस लेते हैं। विरोध करने पर ट्रांसफर व चरित्र पंजिका में प्रतिकूट टिप्पणी दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। शेखरचंद्र जोशी ने कहा कि यदि डीएफओ ने अपना व्यवहार नहीं बदला तो विभागीय मंत्री व अधिकारियों से उनके स्थानांतरण की मांग की जाएगी। धरना देने वालों में आशीष उप्रेती, किरन रावत, दीपक, मयूरी गौतम, पंकज सैनी, अरूण, अनुज, दीपक पांडे, मीनाक्षी, किरण रावत, बबीता, बुरहान अली, नरेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।