Skip to main content

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे भारत के लिए गौरव की बात-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। द्रौपदी मुर्मू के भारत का नया राष्ट्रपति बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाकर उनको सम्मान दिया था। उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पार्टी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनकर ना केवल एक महिला को सम्मान दिया। बल्कि पूरे आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है। समस्त संत समाज उन्हें आशीर्वाद प्रदान करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है और देश तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है। एक महिला आदिवासी के रूप में द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे भारत के लिए गौरव की बात है और 11 करोड़ आदिवासियों के लिए जीवन के बदलाव का ऐतिहासिक क्षण है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना भारत की राजनीति मे नए आयाम स्थापित करता है और यह दर्शाता है कि राजनीति में पार्टियों की नीति भले ही अलग-अलग क्यों ना हो। लेकिन देश के प्रति जन भावना और कर्तव्य परायणता का हमेशा सम्मान होता है। संत समाज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर भारत के लोकतंत्र के लिए एक स्वर्णिम दिन बताया।बधाई देने वालों में महंत गौरीशंकर दास,कोठारी महंत जसविन्दर सिंह,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ,स्वामी रविदेव शास्त्री,बाबा हठयोगी,स्वामी हरिहरानंद,महंत प्रह्लाददास,महंत रघुवीर दास,महंत बिहारी शरण,महंत गोविंद दास,महंत दामोदर दास,महंत दुर्गादास,महंत सूरज दास,महंत सुतीक्ष्ण मुनि,महंत निर्मल दास,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महंत अरुण दास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।