Skip to main content

भारतीय जागरूकता समिति ने किया महिला सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन

 महिलाओं को उनके अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए-ललित मिगलानी


हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति द्वारा विद्या विहार एकादमी ज्वालापुर में महिला सुरक्षा से सम्बंधित गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी मेंएडिशनल एसपी रेलवे अरुणा भारती मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रही। गोष्ठी की अध्यक्षता विजेन्द्र पालीवाल ने की। गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि महिलाओ को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिये। लेकिन साथ ही उन्हें ये भी पता होना चाहिये कि अगर वो अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है तो उसकी सजा कानून में काफी कठोर है। अरुणा भारती ने कहा कि समाज में जागरूकता जरुरी है। महिला हो या पुरुष दोनों को कानून की जानकारी होनी चाहिये। पुलिस के साथ मिलकर बुराइयो से लड़ना हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि लोग जागरूक हो रहे हैं और समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। लेकिन ये नहीं भूलना चाहिये कि जिमेदारी और कर्तव्य क्या है। किसी को भी कानून को तोड़ने या गलत उपयोग करने का अधिकार कानून ने नहीं दिया है।  विजेन्द्र पालीवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि महिला समाज कि धुरी हैं। समाज को दिशा देने में महिलाओं का महत्पूर्ण योगदान है। समिति कि विमेंस विंग की अध्यक्ष शिवानी गौड़ ने कहा किं महिलाओ को जागरूक करना आवश्यक है। अंकिता हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि अभी तक कि पुलिस कि कार्यवाही काफी सरहनीय है। समाज को पूरी उमीद है कि सरकार और पुलिस मिलकर जल्द ही दोषियों को उचित सजा दिलाने में कामयाब होगी। सदस्य अर्चना शर्मा ने कहा कि जागरूकता के साथ संस्कार भी देना जरुरी है। स्कूल की प्रिंसीपल मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि समाज में स्टेटस सिम्बल की परम्परा को खत्म करना होगा। गोंष्ठी में सुधा तिवारी,रानी सिंह,अध्या मिगलानी, सिद्धार्थ प्रधान, संदीप खन्ना,अरुण पाठक,विपुल गोयल, विनीत चौहान और पीके श्रीवास्तव ने भी विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।