हरिद्वार। हिंदूवादी नेता देव भूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से मांस के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में चरणजीत पाहवा ने कहा है कि न्यायालय के आदेशों के बाद भी मांस का अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है। प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। पाहवा ने कहा कि हरिद्वार विश्व की सबसे बड़ी धर्मनगरी है। अवैघ रूप से पशु कटान व मांस के कारोबार से धर्मनगरी की मर्यादा खण्डित हो रही है। अवैध रूप से चल रहे मांस के कारोबार की वजह से लोगों को बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनधि भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। वे पिछले बीस वर्षो से मांस के कारोबार को शहर से बाहर ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांग पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस संबंध में जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो देवभूमि भैरव सेना संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment