Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका सरकार का पुतला


 हरिद्वार। प्रदेश सरकार पर अंकिता हत्याकांड की जांच में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चन्द्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। लेकिन सरकार केस को खत्म करने की और ले जा रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय द्वारा एसआईटी जांच रिपोर्ट को वापस करने के बाद केस की सीबीआई जांच करानी चाहिए तथा केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करायी जाए और दोषियों को कडी सजा दिलायी जाए। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की रक्षा के लिए पहले भी सड़क पर उतरी है और आगे भी महिलाओं की सुरक्षा की मांग उठाती रहेगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ, महिलाओं के साथ, बुजुर्गों के साथ और उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी तथा भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार गलत बयानबाजी कर विधानसभा को और जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार की कोशिशों को कांग्रेस कामयाब नहीं होने देगी। कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,जिला महासचिव दिनेश पुंडीर,पार्षद तासीन अंसारी,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद सहाबुद्दीन,पार्षद रियाज मन्नू,चौधरी बलजीत सिंह,जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि यदि महिला शक्ति का उत्पीड़न करने वालों पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला, प्रदेश सचिव बीएस तेजियान,हरद्वारी लाल,बृजमोहन बड़थ्वाल,बलराम गिरी कड़क,ओम पहलवान,पवन कुमार शर्मा,सत्येंद्र वशिष्ठ, जितेंद्र चौधरी, राशिद अंसारी, जितेंद्र सिंह,करण सिंह राणा,सुनील कुमार, सुमित भाटिया,सत्यपाल शास्त्री,अमित नौटियाल,राजेंद्र श्रीवास्तव, सतीश दुबे,जगदीप असवाल आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।