Skip to main content

क्षत्रिय महासभा ने किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सम्मानित

 


हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को रोशनाबाद स्थित जनपद पुलिस मुख्यालय मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मुलाकात कर जनपद मे अपराध नियंत्रण पर रोक लगाने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर खुशी जाहिर की। शिष्ट मंडल की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कहा कि अपराध का कोई धर्म या मजहब नही होता है। लेकिन अपराध किसी भी स्तर पर सहन नहीं होना चाहिये। इसके लिए सामाजिक संगठन एवं संस्थाओं को पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आना पडेगा। जीवन परमात्मा की खूबसूरत नियामत है। जिसमे नियम तथा सिद्धांत का पालन करते हुए व्यक्ति द्वारा इसे बेहतर बनाया जा सकता है जिससे दूसरे लोगों को प्रेरणा प्राप्त हो तथा विपरीत आचरण का प्रचलन करने से बच सके। प्रदेश महामंत्री डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहा कि प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नियम की परिधि के विपरीत किया गया कार्य अपराध की श्रेणी मे आता है। उन्होंने कानून पालन मे राजनीतिक अथवा प्रभावी हस्तक्षेप की सीमा निर्धारित होना जरूरी बताया। कहा कि इसके विपरीत कई बार सामान्य कही जाने वाली स्थिति भी पुलिस प्रशासन के लिए विकट समस्या बन जाती है। जिसमे अधिक प्रशासनिक श्रम लगता है। साधारणतया किसी अपराध की पूर्णता के लिये यह आवश्यक है कि वह दोषपूर्ण मनश् या आपराधिक मनःस्थिति से किया जाय। किंतु अपराधी की स्वेच्छा से होने पर ही उसका काम अपराध माना जा सकता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड के शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को उत्कृष्ट उपलब्धि सम्मान,पगडी, शॉल ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रेस को दिये वक्तव्य मे डॉ0 चौहान ने कहा कि एस0एस0पी0 के रूप मे अजय सिंह की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उनके रहते जनपद मे अपराध नियंत्रण पर लगाम लगी है तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में भय है। कम समय मे ही अजय सिंह ने अनेक आपराधिक मामलों को बड़ी सूझबूझ के साथ हल किया तथा सहयोगी पुलिसकर्मियों को पुरूस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया है। उनकी इस कार्यशैली से प्रसन्न होकर सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें देहरादून मे सम्मानित किया। सम्मानित करने मे महासभा के शिष्टमंडल मे शिक्षाविद्ध लोकेंद्र पाल सिंह,उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा,महेन्द्र सिंह नेगी,शेखर राणा,सुशील कुमार पुंडीर, योगेन्द्रपाल सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।