Skip to main content

यमराज ने किया चाईनीज माझे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक


 हरिद्वार। दुर्घटनाओं का सबब बने चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने तथा तथा आम लोगों को जागरूक करने के लिए श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में अनूठा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यमराज खुद सड़कों पर उतरे और शहर के कई थानों, कोतवालिया और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुचंकर अधिकारियों से प्रतिबंधित चाईनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। चाईनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए निरंतर अभियान चला रहे श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि चाईनीज मांझे के चलते रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। रविवार को कनखल के एक युवक की गर्दन चाईनीज मांझे से कट गयी। चिकित्सकों को उसकी जान बचाने के लिए उसकी गर्दन में दर्जनों टांके लगाने पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम में चाईनीज मांझे के दुष्प्रभावों और इससे हो रही दुर्घटनाओं पर भी चर्चा करें। समाजसेवी दिनेश जोशी व जेपी बड़ोनी ने कहा कि न्यायालय और भारत सरकार द्वारा चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी प्रतिबंधित मांझे की खुलेआम बिक्री और उपयोग हो रहा है। प्रशासन प्रतिबंधित मांझे पर रोक लगाने में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चाईनीज माझे से पतंग उड़ाने वालों से पूछताछ की जाए तो इसे बेचने वालों पर आसानी से नकेल कसी जा सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित चाईनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वयं भी बाजारों में छापामारी की, लेकिन प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला। लोगों द्वारा जानकारी दी गयी है कि प्रतिबंधित मांझा चोरी छिपे बेचा जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए एक बार फिर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान यमराज बने दुर्गा सिनरी कला केंद्र के कलाकार प्रशांत शर्मा,संजय,नीरज वर्मा,सुमित वर्मा, सचिन कुमार, कुलदीप राणा आदि ने नुक्कड़ नाटक से राहगीरों को चाइनीस मांझे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।