Skip to main content

सामाजिक समरसता के भाव से देश में स्थापित होगा रामराज्य: महामंडलेश्वर गर्व गिरि


 हरिद्वार। भारतीय संस्कृति व परंपरा और सामाजिक समरसता के संरक्षण संवर्धन के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने उत्तराखंड के कई जिलों में सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों शामिल होकर देहरादून वापिस लोटते वक्त बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम कांगड़ी पहुंचकर संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि समाज व देश को एकता अखंडता भाईचारे के प्रेम में पिरोने के लिए भाजपा समय-समय पर समाज में समर्पण भाव से कार्य करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के भाव से देश और प्रदेश मे रामराज्य स्थापित होगा और समाज एकता के सूत्र में बंधेगा और देश-प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि स्थापित होगी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा देश में सामाजिक समरसता के भाव को लेकर कार्य कर रही है और देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। समाज में सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करने के लिए संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है क्योंकि संतगण जाति-पाती से ऊपर उठकर केवल देश धर्म की बात करते हैं हमें संतों के आशीर्वाद को लेकर समाज में कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है संतों का आशीर्वाद जीवन में सुख-शांति, समृद्धि स्थापित करता है और देश को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज समाज में अपनी कार्यशैली से सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करने में ऊर्जावान महामंडलेश्वर है। इस मौके पर स्वामी आदिगुरु महाराज ने कहा कि भाजपा नेतृत्व मे सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिला है और देश में सनातन संस्कृति स्थापित हो रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ओबीसी मोर्चा कविंद्र चौधरी, महंत दुर्गेश गिरि सहित श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।