Skip to main content

108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ विचार मंथन

 


हरिद्वार। श्री ध्रूव चौरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में आयोजित 108कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर उत्थान के पदाधिकारियों ने पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां डाली। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया। बताते चलें कि श्री ध्रूव श्रद्धा भक्ति सेवा आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री धू्रव चौरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल सजनपुर पीली गांव थाना श्यामपुर में जनकल्याणार्थ 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक संत बालकदास से भेंटवार्ता की और यज्ञ में आहुति डालकर किसानों एवं समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि देश में किसानों एवं मजदूरों का हालत दयनीय है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को तनिक चिंता नहीं है। मजबूरन किसानों एवं मजदूरों को अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। 108 कुंडली श्रीराम यज्ञ में आहुति डालकर किसानों ने ईश्वर सरकार से सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की है। ताकि सरकार किसानों,मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान देकर निराकरण करा सके। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने बाबा बालकदास महाराज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए श्री धू्रव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल किसी वरदान से कम नहीं है। ईलाज के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ता है। सरकारी दर पर गांव में ही ईलाज उपलब्ध है। बाबा बालकदास ने किसानों को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में नर्सिंग कॉलेज एवं श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में क्षेत्रवासियों को इसका लाभ होगा। गुरुवार को यज्ञ में सुरेंद्र विर्क (राष्ट्रीय अध्यक्ष), ईरशाद अली(राष्ट्रीय महासचिव),विनोद कश्यप(राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), हाजी रईस अहमद(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), यशपाल चौधरी(राष्ट्रीय सलाहकार), नरेश कश्यप(प्रदेश अध्यक्ष) सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।