Skip to main content

नये भारत का सपना शीघ्र होगा साकार-स्वामी अवधेशानंद गिरि

 भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू          


हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनने में अब देर नहीं लगेगी। देश का लाल आज भारत की सेवा कर रहा है कुछ सालों बाद ही हम भारतीय सबसे आगे होंगे। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज स्थित मालवीय ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में सहभागिता निभाते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। भारत के मूल में भारतीयों की भूमिका अहम रही हैं। विश्व का एक मात्र ऐसा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही है जो चिंतन,मनन,चरित्र,आचरण और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहा है। परिषद के विचार आज भी प्रासंगिक है। भारत विकास परिषद सामाजिक दायित्वों की पूंजी है। हिंदु वैदिक सनातन संस्कृति बिना किसी प्रलोभन के भी विश्व में फैल रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि हम सब लोग काम करने वाले है और हम काम की भाषा ही जानते हैं। भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं एक स्थायी प्रकल्प चलाएं। तभी देश में एक नया परिर्वतन आयेगा। भारत स्व आधारित होगा। प्राचीन काल में पूज्य संतों के साथ ही समाज का भी योगदान है। इसीलिए तो भारत भारत रह सका। आज शिक्षा में अपनी भाषा और संस्कृति होनी चाहिए। वही खेती में भी हमें प्राचीन पद्धति अपनानी होगी। आज विज्ञान का स्वरूप बदल रहा है, विज्ञान को विकास के रूप में स्वीकार करें ना कि विनाश के रूप में। परिषद को संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। आज देश में नकारात्मक सोच विकसित की जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.तरूण शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान अलग-अलग सत्रों में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र सेवा में अपना निरंतर योगदान दें रहा है। प्रांतीय महामंत्री मनीषा सिंहल ने अधिवेशन में अपनी रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन करते हुए क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में होने वाली चर्चाओ की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परिषद के पूरे भारत में 8 जोन हैं। देवभूमि में हो रहे इस अधिवेशन में 239से अधिक शाखाओं के डेलिगेट्स भाग लें रहें हैं। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक डा.शैलेंद्र, कोर यूनिवर्सिटी के जे.सी.जैन,क्षेत्रीय सयुक्त महामंत्री शरद चंद्रा,संगठन मंत्री ललित पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे, प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन,महिला एवं बाल विकास संयोजिका डा.संगीता सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की पश्चिम प्रांत दुबारा प्रकाशित स्मारिका का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।