Skip to main content

गायत्री परिवार का गायत्री त्रिविध साधना में विश्व रिकार्ड इंडिया


 हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार अपने रचनात्मक एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों के लिए संपूर्ण विश्व में एक अलग पहचान रखता है। इसी क्रम में एक और उपलब्धि गायत्री परिवार के साथ जुड़ गया। यह है अखिल विश्व गायत्री परिवार का गायत्री की त्रिविध साधना (गायत्री मंत्र लेखन,ब्रेल लिपि साइन लेग्वेंज और युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा जी की आवाज में गायत्री मंत्र साधना) में विश्व रिकार्ड इंडिया बनना। विश्व विकलांग सप्ताह के अंतर्गत चलाये गये अभियान में गुजरात प्रांत के 32 अलग अलग स्कूलों में अध्ययनरत 3315 दिव्यांग बच्चों ने प्रातः 11.30 से 12 बजे के बीच एक समय में गायत्री की त्रिविध साधना किया है। सूरत, अहमदाबाद,भावनगर,नवसारी,बलसाड,सुरेन्द्रनगर,बड़ोदरा,मोडासा,अमरेली,गोधरा,पाटन आदि स्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों ने गायत्री मंत्र लेखन किया है। विश्व रिकार्ड इंडिया बनाने वाली संस्था के प्रतिनिधियों के बीच 3315 दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों तथा पैरों से गायत्री मंत्र का लेखन किया। सुरदास (दृष्टिबाधित) से लेकर अपाहिज बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ इस अभियान में भाग लिया। यह अभियान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्त्वावधान में चलने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया। इस उपलब्धि पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने इस अभियान में जुटे सभी कर्मठ परिजनों को अपनी शुभकामनाएँ दी है और कहा कि गायत्री के सिद्ध साधक व वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री मंत्र को समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। गायत्री मंत्र बुद्धि को अच्छे मार्ग की ओर प्रेरित करना वाला महामंत्र है। सभी वेदों में गायत्री महामंत्र की महिमा का गान है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी अखिल विश्व गायत्री परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान दिव्यांग बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस अभियान में गुजरात की हेमांगिनी बेन देसाई, प्रहरसा बेन मेहता, शांतिकुंज के कीर्तन दुष्यंत भाई देसाई आदि की सराहनीय भूमिका रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।