Skip to main content

धर्म कर्म अनुष्ठान मनुष्य को सत्य का बोध कराते हुए कल्याण की ओर अग्रसर करते है


 हरिद्वार । श्यामपुरकांगड़ी गाजीवाला स्थित स्वामी देवानंद सरस्वती आश्रम में श्री गीता जयंती  वार्षिक उत्सव आचार्य महामंडलेश्वर आनंद पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन स्वामी देवानंद सरस्वती जी महाराज की हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम के श्री महंत महानंद सरस्वती महाराज ने कहा पूज्य गुरुदेव ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे,उनके सानिध्य में भक्तजन ज्ञान रूपी गंगा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया करते थे। धर्म कर्म अनुष्ठान मनुष्य को सत्य का बोध कराते हुए कल्याण की ओर अग्रसर करते है। इस अवसर पर बोलते हुए महंत कमलेशानंद महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है, भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाकर भवसागर पार करना ही गुरु का धर्म है। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमहंत रघुवर दास  ने कहा गुरु के बिना ना तो मनुष्य ज्ञान प्राप्त कर सकता है और नहीं कल्याण की ओर अग्रसर हो सकता है। गुरु ही हमारे तारण हार होते हैं जो धर्म-कर्म के माध्यम से  मनुष्य को सत्य का बोध करा कर हमारे जीवन को धन्य कर देते हैं। गुरु इस पृथ्वी पर साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि हैं। महंत स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज ने कहा भक्तों के लिए गुरु ज्ञान की गंगा होते हैं उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद भक्तों का जीवन धन्य हो जाता है। इस अवसर पर महंत खजानदास महाराज, महंत रघुवीर दास, महंत सत्यव्रतानंद महाराज, महंत कमलेशानंद महाराज, श्री कृष्णानंद महाराज, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण महाराज, महंत राम मुनि महाराज, स्वामी गगनदेव ,स्वामी शुक्र देव महाराज, विमलनंदपुरी, ठाकुर मनोजानंद, प्रवीण कश्यप, सरवन दास,श्याम गिरी महाराज, रामदास महाराज, धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।