Skip to main content

साकेतवासी गुरुदेव दामोदर दास जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई

 


हरिद्वार। प्राचीन गौरीशंकर मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य गुरुदेव श्री दामोदर दास जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए नीलेश्वर महादेव मंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर के श्री महंत हरिदास जी महाराज ने कहा पूज्य गुरुदेव दामोदर दास जी महाराज ज्ञान एवं त्याग की एक अखंड मूर्ति थे। ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे। उन्होंने संपूर्ण विश्व में ऐसी ज्ञान की गंगा बहाई जो उनके ज्ञान के रूप में भक्तों को दिए गए संस्कार के रूप में निरंतर बह रही है ऐसे ही परम त्यागी तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थे। पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर प्रेम दास जी महाराज अपनी तपस्या के माध्यम से भक्तों को उंगली पड़कर कल्याण का मार्ग दिखाया। भगवान राम की भक्ति करने के लिए उनका मार्गदर्शन कर उन्हें कल्याण की ओर ले गए। उन्होंने सिखाए अगर भगवान की भक्ति करनी है तो शबरी की तरह करो कि भगवान राम को भी एक दिन तुम्हारे पास आना पड़े संपूर्ण विश्व में पूज्य गुरुदेव ने ऐसी ज्ञान की अलख-जगायी। ऐसी ज्ञान की गंगा भक्तों के मस्तिष्क पटल पर बहाई जो गुरुदेव द्वारा दी गई शिक्षा संस्कार और सिखाई गई भक्ति के रूप में निरंतर आज भी आश्रम में बह रही है। गुरुदेव आज भी सूक्ष्म रूप से हम लोगों के बीच अपने दिए गए ज्ञान के रूप में विद्यमान है। मेरे पूज्य गुरुदेव साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास ने कहा श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर सतयुग काल का प्राचीन मंदिर है। यहां भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है संत महापुरुषों का सानिध्य बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है। गुरु की सेवा और ईश्वर की भक्ति बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होती है। जो भक्त अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है वह सदैव अपने कल्याण की ओर बढ़ता है। इस अवसर पर महंत प्रहलाद दास जी,महंत सुतीक्ष्ण मुनि,महंत निर्भय सिंह,स्वामी गगन देवगिरी,स्वामी गुरमीत सिंह, महंत कमलेशानंद सरस्वती,महंत नारायण दास पटवारी,स्वामी कृष्णदेव महाराज,दुर्गा दास महाराज ,धर्मदास महाराज,रामदास महाराज,श्याम गिरी महाराज गगन देवगिरी देहरादून, बाबा रमेशानंद, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।