Skip to main content

मां सारदा देवी के जन्मदिन में गरीब मरीजों को वितरित किए गए कंबल

 रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में बनाई गई मां सारदा की 171वीं जयंती


हरिद्वार। रामकृष्ण परमहंस की अर्धांगिनी मां सारदा देवी की 171वीं जयंती रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चिकित्सालय में भर्ती गरीब मरीजों को कंबल वितरित किए गए। रामकृष्ण मिशन के सचिव  स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने कहा कि मां सारदा एक अलौकिक और दिव्य शक्ति के रूप में अवतरित हुई जिन्होंने अपनी दिव्य शक्ति से लोगों को भवसागर से पार लगाया। उन्होंने कहा कि मां कहती थी कि छोटी सोच मत रखो। भगवान से लौकी और कद्दू के लिए प्रार्थना न करें बल्कि ईश्वर से अपने दिल से शुद्ध प्रेम और शुद्ध ज्ञान के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि आज बरसों बाद भी जब उनके समय जैसी परिस्थितियां अपने आसपास पाते हैं तो उनके विचार याद आते हैं। उन्होंने कहा कि मां सारदा रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और आध्यात्मिक सहयात्री थीं,बल्कि वे उस वक्त की सामाजिक उन्नति और मानवीय चेतना के विकास की अग्रदूत भी थीं। रामकृष्ण मठ के अनुयायी उन्हें श्री मां संबोधित करते हैं। स्वामी दयामूर्त्यानंद ने कहा कि मां सारदा ने कभी भी प्राणी मात्र में भेद नहीं किया,फिर चाहे स्वामी विवेकानंद जैसा प्रखर आध्यात्मिक पुरूष हो या डाकू हो या कोई चींटी,श्री मां ने सभी को समान स्नेह और ममता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मां सारदा ने कहा था कि‘यदि आप मन की शांति चाहते हैं,तो दूसरों में दोष न ढूंढें,बल्कि अपने दोष देखें,पूरी दुनिया को अपना बनाना सीखो,कोई भी पराया नहीं है,पूरी दुनिया तुम्हारी अपनी है।’मां सारदा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उनका जन्म कलकत्ता के पास एक छोटे से गांव जयरामबाटी में 22दिसंबर 1853 को हुआ था.उस समय की परंपरा के अनुसार पांच साल की उम्र में उनकी शादी रामकृष्ण से हो गई थी.जब वे अठारह वर्ष की हुईं,तब हुगली नदी के किनारे स्थित रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची और यह स्थान भी उनकी कर्मभूमि बन गया है। इस अवसर पर जप,ध्यान,मंगल आरती,वैदिक मंत्र पाठ,भजन,विशेष पूजा, चंडी पाठ,हवन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। स्वामी जगदीश महाराज ने मां शारदा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वामी देवात्यानंद महाराज,स्वामी जगदीश महाराज,स्वामी कमलाकांतानंद महाराज,स्वामी एकाश्रयानंद महाराज,स्वामी मोहनानंद बर्मन,पी  कृष्ण मूर्ति,सुगंधा कृष्णमूर्ति,मिशन की नर्सिंग डायरेक्टर मिनी योहानन्न,लेखिका डॉ राधिका नागरथ,समाजसेवी लव गुप्ता आदि उपस्थित थे। संगीतकार सुनील मुखर्जी ने भजनों की प्रस्तुति दी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।