Skip to main content

मां के प्रेमी ने की नाबालिग बेटे की हत्या .पुलिस ने किया यश उर्फ कृष हत्याकांड का खुलासा

 अवैध संबंध और सवा करोड़ की संपत्ति के लालच में 



हरिद्वार। 31दिसम्बर की रात हुई कनखल रविदास बस्ती निवासी 17वर्षीय यश उर्फ कृष की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने मृतक की मां से अवैध संबंध और उसकी सवा करोड़ रूपए की संपत्ति के लालच में हत्याकांड को अंजाम दिया था। मायापुर पुलिस चौकी में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल पुलिस को बधाई दी है। एसएसपी ने प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी को बैरागी कैंप से यश का शव बरामद होने पर उसकी मां संयोगिता के हत्या का मुकद्मा दर्ज कराने के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम की जांच पड़ताल में सामने आया कि अमित कटारिया उर्फ खली पुत्र अशोक कटारिया निवासी रविदास बस्ती कनखल यश को नए साल की पार्टी की करने के लिए अपने साथ ले गया था। जांच पड़ताल में मृतक की मां संयोगिता के रिश्ते के भतीजे अमित कटारिया से अवैध संबंधों की बात भी सामने आयी। पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। एसएसपी ने बताया कि संयोगिता नगर निगम में कर्मचारी है। उसके मौहल्ले में ही रहने वाले रिश्ते के भतीजे अमित से अवैध संबंध थे। मौहल्ले में अवैध संबंधों की चर्चा होने पर संयोगिता ने मिस्सरपुर में पहले से ली हुई जमीन पर मकान बनवाया। मकान बनाने का पूरा काम अमित कटारिया की देखरेख में हुआ। मिस्सरपुर में मकान बनने के बाद दोनों वहां मिलने लगे। अमित की नजर संयोगिता की कनखल एवं मिसरपुर स्थित सवा करोड़ से ऊपर की संपत्ति पर थी। जिसका एकलौता वारिस यश उर्फ कृष था। यश को अपनी मां संयोगिता और अमित के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने पर वह संयोगिता को अमित से मिलने के लिए मना करने लगा था। संयोगिता ने इस बात की जानकारी अमित को दी थी। संपत्ति के लालच और अवैध संबंधों में बाधा बनने के चलते अमित ने यश की हत्या की योजना बनायी और 31 दिसंबर की शाम नए साल की पार्टी करने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और परिचित राहुल और विशाल के साथ मिस्सरपुर के पास चारों लोगों ने शराब पी। इसके बाद अमित ने उन दोनों लड़कों को घर भेज दिया और यश को बैरागी कैंप ले जाकर फिर शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो पहले रस्सी से गला दबाकर और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव और स्कूटी को ढलान से नीचे नदी की और लुढ़का दिया। हत्या करने के बाद अमित आधी रात को मृतक की मां संयोगिता के मिस्सरपुर वाले घर पहुंचा। संयोगिता ने उससे अपने बेटे के घर न आने व जूतों पर लगे लाल धब्बों के बारे में पूछा तो अमित कटारिया ने चतुराई दिखाते हुए जूते में पान की पिक लगने की बात बताई। साथ ही बताया कि यश शायद अपने दोस्तों के साथ चिलम फुंकने गया है। अगली सुबह अमित कटारिया ने अपने एक परिचित छोटू को साथ लेकर मृतक को ढूंढने का नाटक किया। यश का शव मिलने पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि उसकी बहुत ही नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। मृतक के सिर पर चोटें लगी हुई थी एवं गले पर गला घोटने का निशान भी था। इसके बाद पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या करने के दौरान पहनी गयी खून से सनी उसकी टी शर्ट व मृतक यश उर्फ कृष का मोबाईल फोन बरामद कर लिया। पुलिस टीम में सीओ सिटी जुही मनराल,कनखल थाना प्रभारी अमरचन्द शर्मा,एसएसआई बबलू चौहान,एसआई भजराम चौहान,एसआई कमलकांत रतूड़ी,एसआई धनराम शर्मा,हेडकांस्टेबल सतेंद्र सिंह,रविंद्र तोमर,कांस्टेबल मनीष रावत,बलवंत सिंह,सतेंद्र सिंह,उमेद सिंह,अरविन्द नौटियाल,संजू सैनी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।