Skip to main content

भगवान राम के राजतिलक का संपूर्ण वर्णन विस्तार सहित मय मूर्ति स्थापित होना चाहिए

 


हरिद्वार। श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम तथा श्री हनुमान शिव मंदिर सभापुर दिल्ली दरबार के परम अध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने श्री राम भक्तों की इच्छा के अनुरूप दिल्ली श्री बालाजी दरबार सभापुर में राम भगवान के जन्म लेने से राजतिलक तक का महिमा पूर्ण वर्णन सुंदर तथा दिव्य अद्भुत मूर्तियों के माध्यम से अनूठा संग्रह भक्तजनों के लिए स्थापित किया चाहे राम जन्म हो या गुरु धाम में शिक्षा ग्रहण करने का वर्णन हो वन जाने का तड़का का वध का वर्णन हो या माता सीता का हरण करने वाले असुर रावण के वध का दृष्टांत हो या युद्ध जीतने के बाद अयोध्यापुरी आगमन हो राम का राजतिलक हो ऐसे सुंदर भाव पूर्ण दृश्य मूर्तियों के माध्यम से भक्तों के राम दर्शन हेतु उनके कल्याण हेतु दरबार में 30 वर्षों से स्थापित है। जब लंबे समय तक भगवान राम को नींद नहीं आई तो दरबारी चिंतित हुए तथा राज वैद्य बुलाये गई किंतु समस्या का निदान नहीं हुआ तब गुरु वशिष्ठ जीने हनुमान जी को दरबार में बुलाया तब हनुमान जी ने चुटकी बजाना बंद किया तब जाकर समस्या का निधान हुआ सत्य को कोई ना त्यागो भैया शत पर दुनिया सारी सत्य के कारण हरिश्चंद्र ने छोड़ दी राजधानी काशी जाकर कर किया गुजारा। भरा नीच घर पानी सत्य के करण रामचंद्र ने छोड़ दी अयोध्या राजधानी वन जाकर की तपस्या। जिनकी उमरिया बाली गुरु के आदेश पर तड़का भवतारी रावण की सारी भुजा उखड़ी दिनन के दुख सुनकर राम किया असुरों का काम तमाम। महंत श्यामसुंदर दास जी ने कहा अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर में राम मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। पूरे देश में उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा अयोध्या जी में भगवान राम के राजतिलक का संपूर्ण वर्णन विस्तार सहित मय मूर्ति स्थापित होना चाहिए। श्री हनुमान शिव मंदिर सभापुर बालाजी मंदिर दिल्ली में संपूर्ण राम मंदिर का दृष्टांत 30वर्षों पूर्व श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज स्थापित कर चुके हैं। वहां आए दिन भक्तगण दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करते रहते हैं। श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने राम मंदिर में भी संभापुर दिल्ली दरबार के सामान पुरा राम दरबार का पूरा कार्यवृत मयमूर्ति श्री राम मंदिर अयोध्या में भी स्थापित होना चाहिए ताकि भगवान राम की संपूर्ण महिमा का दृष्टांत अपनी आंखों से देखकर भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ कर सके।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।