Skip to main content

एसएमजेएन कालेज में किया स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन

 


हरिद्वार। युवा दिवस के अवसर पर एसएमजेएन कालेज के सभागार में नेहरू युवा केंद्र एवं कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद के जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,सड़क सुरक्षा सप्ताह तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण एवं मचंन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.शिवशंकर जायसवाल, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,सीओ ट्रैफिक राकेश रावत,ट्रैफिक इंसपेक्टर विकास पुण्डींर,  नेहरू युवा केन्द्र के धर्म सिंह रावत ने दीप प्रज्वलन,मां सरस्वती की वंदना,पुष्पांजलि एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। महाविद्यालय की और से सभी अतिथीयों को स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर स्वागत किया गया। डा.एसएस जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के समस्त विचारों का मूल पूर्व और पश्चिम के बीच संयोजन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के पास तकनीक और पूंजी है। जबकि भारत के पास धर्म और नैतिकता है। यदि पश्चिम की तकनीक का भारत को विकसित करने में प्रयोग किया जा सके और भारत की आध्यात्मिकता का पश्चिम को नैतिकीकरण करने के लिए प्रयोग किया जा सके तो इससे मानवता का कल्याण होगा।विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार वर्तमान समय में भी पूर्णतः प्रासंगिक है। स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। स्वामी विवेकानंद का मूल नाम नरेंद्र था और उस नरेंद्र से वर्तमान नरेंद्र दामोदर मोदी तक की यात्रा में सनातन संस्कृति ने अपने स्वर्ण काल को छू लिया है।श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की एक छोटी सी कहानी के माध्यम से निर्भीकता के विचार को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि काशी में प्रवास के दौरान जब स्वामी विवेकानंद के ऊपर बंदरों का हमला हुआ तो किसी सन्यासी ने नरेंद्र से कहा कि भागो नहीं बल्कि सामना करो। इस विचार का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर गहरा प्रभाव हुआ। एक सूत्र निर्भीकता और किसी भी विपत्ति का डटकर सामना करने की प्रवृत्ति का विकास हुआ। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा निर्भीकता की इस प्रवृत्ति को आत्मसात करें और मुसीबत से घबराएं नही। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए और अवसाद और चिंता जैसी बीमारियों से मुक्ति के लिए स्वामी विवेकानंद की निर्भीकता का सूत्र अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सीओ राकेश रावत ने यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर ने सड़क मार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों के संकेतो की जानकारी दी। प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि विवेक का अर्थ है। ऐसा फैसला जो सोच समझ कर लिया जाए विवेक कहलाता है और जहां विवेक हो वहां आनंद का वास होता है। डा.बत्रा ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक धर्म सिंह रावत ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरूस्कार, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को दिए जा रहे संदेश का सत्ताइसवां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सीधा प्रसारण  भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.संजय माहेश्वरी तथा विनय थपलियाल ने किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल,डा.शिवकुमार चौहान,डा.मोना शर्मा,आशा शर्मा,पल्लवी शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,डा.विनीता चौहान,दिव्यांश शर्मा,डा.विजय शर्मा,डा.सुगंधा वर्मा,डा.लता शर्मा, विनीत सक्सेना, डा.पूर्णिमा सुंदरियाल एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।