Skip to main content

स्वामी विवेकानंद का 162वां जन्मोत्सव रोगी नारायण सेवा के रूप में मनाया गया,

 स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे-स्वामी दयामूर्त्यानन्द


हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में आज पंचांग तिथि के अनुसार स्वामी विवेकानंद का 162वां जन्मोत्सव रोगी नारायण सेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों में नारायण का रूप मानकर उनकी पूजा अर्चना की गई उनके माथे में तिलक लगाया गया और फल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष थे। उन्होंने मानव कल्याण के लिए नर सेवा नारायण सेवा का जो मूल मंत्र दिया,उसी अनुसार आज भी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के देश-विदेश में स्थित सभी आश्रमों,चिकित्सालयों और सेवा संस्थानों में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन नर सेवा नारायण सेवा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के युग निर्माता और युगपुरुष थे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाली लेखिका,विचारक, चिंतक डॉक्टर राधिका नागरथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत की एक नई पहचान प्रस्तुत की थी। स्वामी जी का शिकागो उद्बोधन पूरे विश्व को एक नई प्रेरणा दे गया। उन्होंने कहा कि विश्व के वर्तमान माहौल में स्वामी जी के विचारों पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। दीप प्रवचलित कर कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के मुकामी महंत गुरमीत सिंह ने कहा कि भारत एक युवा देश है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर सबको चलना चाहिए जब तक अपना उद्देश्य ना पूरा हो तब तक निरंतर अपने निर्धारित रास्ते पर चलते रहो। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ध्यान जप योग मंगल आरती संतो के प्रवचन भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ। स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वामी जगदीश महाराज ने श्रद्धालुओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वामी उमेश्वरानंद मंजू महाराज,स्वामी जगदीश महाराज,स्वामी निमई महाराज, स्वामी देवाड्यानंद महाराज,स्वामी कमलाकांतानंद महाराज,स्वामी एकाश्रयानंद महाराज,स्वामी श्रीमोहनानंद महाराज,वरिष्ठ चिकित्सकडा. समरजीत चौधरी,डा वालिया,अरुण मेहता कमलेश शर्मा,डॉ.दीपक,डा.मधु शाह,एम्स ऋषिकेश से आई डॉक्टर अरुणिमा,डॉक्टर विनोद,नर्सिंग सुपरीटेंडेंट मिनी योहानन्न,गोकुल सिंह आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।